{"_id":"64240df9d099f8172c0d9ab6","slug":"miscreants-opened-fire-on-contractor-in-gorakhpur-2023-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में बदमाशों ने ठेकेदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुरानी रंजिश में गोली मारने का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में बदमाशों ने ठेकेदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुरानी रंजिश में गोली मारने का शक
Wed, 29 Mar 2023 03:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Mar 2023 03:42 PM IST
सार
गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां बदमाशों ने एक ठेकेदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ठेकेदार को चार गोली लगी है, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां बदमाशों ने एक ठेकेदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ठेकेदार को चार गोली लगी है, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
बेलीपार इलाके के कनईल गांव के रहने वाले शशि मौली शुक्ला (65) अपने गांव के पूर्व प्रधान रहे हैं। मौजूदा समय में वे अपने तीन बेटों संग ठेकेदारी करते हैं। गांव वालों के मुताबिक, प्रधानी के समय से ही शशि मौली के परिवार की गांव में कई लोगों से रंजिश भी चलती है। पहले भी कई विवाद हो चुके हैं और शशि मौली के खिलाफ बेलीपार थाने में कई आपराधिक मुकदमें भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
बदमाशों ने की 8 से 10 राउंड फायरिंग
यहां रामगढ़ताल इलाके के भगत चैराहा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के पास भी शशि मौली शुक्ला की जमीन है। जहां, इन दिनों निर्माण का काम चल रहा है। बुधवार की दोपहर वे अपने इसी मकान का निर्माण करा रहे थे। इस बीच वे किसी काम से घर से बाहर आ गए। बाहर आते ही दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहले से मौजूद थे। बदमाशों ने उन्हें देखते ही उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 8 से 10 राउंड चली गोलियों में चार गोली शशि मौली को लगी। उनके हाथ और सीने को चीरते हुए दो गोलियां बाहर निकल गईं। जबकि, पैर और जांघ में लगी दो गोलियां फंसी रह गई।
एक साथ चार गोली लगने से खून काफी तेज बहने लगा और वो वहीं पर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर लोग उस तरफ दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल घायल ठेकेदार की हालत नाजुक है।
इंस्पेक्टर रामगढ़ताल शशि भूषण राय ने बताया, घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।