{"_id":"6a3af6baab5602f21a0af619","slug":"ntca-defeated-deoria-in-the-final-match-of-the-series-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1363731-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: देवरिया क्रिकेट क्लब ने 3-2 से जीती फ्यूचर चैंप क्रिकेट सीरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: देवरिया क्रिकेट क्लब ने 3-2 से जीती फ्यूचर चैंप क्रिकेट सीरीज
विज्ञापन
- सीरीज के अंतिम मैच में एनटीसीए ने देवरिया को हराया
- अंश प्लेयर ऑफ द मैच और आरुष बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित फ्यूचर चैंप क्रिकेट सीरीज अंडर-16 का पांचवां और अंतिम मुकाबला मंगलवार को खेला गया। अंतिम मैच में एनटीसीए ने देवरिया क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हरा दिया, लेकिन पांच मैचों की शृंखला में 3-2 की बढ़त के साथ देवरिया क्रिकेट क्लब ने खिताब अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवरिया क्रिकेट क्लब की टीम 34.2 ओवर में 228 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अरुण यादव ने 73 गेंदों में 111 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और नौ छक्के जड़े। कैश काजी ने 41, गोलू यादव ने 21, कुंदन रस्तोगी ने 14 और हर्षित कुशवाहा ने 12 रन का योगदान दिया। एनटीसीए की ओर से आरुष कुमार ने चार विकेट झटके, जबकि कप्तान अनमोल सिंह और आदित्य कुशवाहा ने दो-दो विकेट हासिल किए।
229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनटीसीए ने 34.1 ओवर में सात विकेट पर 231 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अंश सिंह ने मात्र 30 गेंदों में छह छक्कों और पांच चौकों की मदद से नाबाद 75 रन की तूफानी पारी खेली। गोलू गुप्ता ने 45, करण कुमार ने 26, अर्णव निषाद ने 24 और आरुष कुमार ने नाबाद नौ रन बनाए। देवरिया क्रिकेट क्लब की ओर से अक्षय शाही ने तीन विकेट लिए। प्रियांशु त्रिपाठी, अमित यादव, अनीश यादव और कैश काजी को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अंश सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरी शृंखला में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए अरुण यादव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला। आरुष कुमार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूजा मिश्रा, शिवम विश्वकर्मा और अभिमन्यु तिवारी ने विजेता देवरिया क्रिकेट क्लब को ट्रॉफी प्रदान की।