{"_id":"5e946a048ebc3e769c723300","slug":"nss-started-muskuraega-india-program-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित लोगों का हौसला बढ़ाएंगे ये खास लोग, जानें कैसे करेंगे इसकी शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित लोगों का हौसला बढ़ाएंगे ये खास लोग, जानें कैसे करेंगे इसकी शुरूआत
Tue, 14 Apr 2020 07:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 14 Apr 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना ने यूनिसेफ की मदद से मुस्कुराएगा इंडिया कार्यक्रम तैयार किया है। जिला स्तर पर तैनात काउंसलर मनोवैज्ञानिक तरीके से कोरोना संक्रमित लोगों से संवाद कर उनका आत्मबल बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. केशव सिंह ने बताया कि एनएसएस प्रदेश इकाई द्वारा यूनिसेफ की मदद से मुस्कुराएगा इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
जिला स्तरीय काउंसलर के रूप में सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज के डॉ. जेपी यादव तथा दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज की डॉ. रुकमणी चौधरी, देवरिया में नोडल अधिकारी डॉ. विवेक मिश्रा तथा कुशीनगर में डॉ. राजेश कुमार सिंह का जिम्मेदारी दी गई है। जूम एप पर काउंसलर ने मुस्कुराएगा इंडिया का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर से अब तक 120 कार्यक्रम अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई है। ये सभी लोग अपने जिलों में कोरोना संक्रमित लोगों को जोड़कर ऑनलाइन उनकी काउंसिलिंग करेंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे।
इससे मरीजों में सकारात्मकता का भाव आएगा और उनमें प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। डॉ सिंह ने बताया कि जूम एप के जरिए बैठक हुई, जिसमें एनएसएस राज्य संपर्क अधिकारी डॉ अंशुमाली शर्मा तथा उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कार्यक्रम समन्वयक एवं कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित थे।