{"_id":"650a92084c0a90d7bd0dd0a6","slug":"nri-vishwakarma-murder-case-gangster-on-three-including-wife-involved-in-husband-murder-2023-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई विश्वकर्मा हत्याकांड: पति की हत्या में शामिल पत्नी समेत तीन पर गैंगस्टर, दोस्त संग मिलकर की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई विश्वकर्मा हत्याकांड: पति की हत्या में शामिल पत्नी समेत तीन पर गैंगस्टर, दोस्त संग मिलकर की थी वारदात
Wed, 20 Sep 2023 12:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:02 PM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि युवक की हत्या में शामिल पत्नी, उसके प्रेमी समेत तीन आरोपियों को जेल भेजकर घटना का पर्दाफाश किया गया था। जांच में आरोपी गिरोहबंद पाए गए हैं। पुलिस ने डीएम के अनुमोदन के बाद गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई में नौकरी करने वाले रामानंद विश्वकर्मा की गीडा इलाके में हुई हत्या में शामिल उनकी पत्नी सीताजंली, सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रेमी बृजमोहन विश्वकर्मा व खजनी के अभिषेक चौहान पर पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने डीएम के अनुमोदन के बाद यह कार्रवाई की है। पत्नी सीताजंली का बृजमोहन से प्रेम संबंध था और इसमें बाधक बनने पर ही हत्या की गई थी। बृजमोहन ने अपने दोस्त अभिषेक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बृजमोहन ने यू-ट्यूब से हत्या का आइडिया लिया था। वीडियो देखकर उसने जाना था कि नींद की गोली की कितनी मात्रा खाने में मिलाने पर चार से पांच लोगों को बेहोशी की हालत में पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में पता चला था कि वह खुद भी कभी-कभार नींद की गोली का इस्तेमाल करता है। इस वजह से उसे आसानी से डॉक्टर के पर्चे पर नींद की गोली मिल गई थी। इसी का इस्तेमाल कर उसने प्रेम में बाधक बन रहे अपने रिश्तेदार को मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: भू-माफिया कमलेश और उसके साथी पर तीन और एफआईआर, कई और नाम भी आए सामने
सीतांजली के पति रामानंद विश्वकर्मा के विदेश जाने के चंद दिन बाद ही उसने संपर्क कर लिया था। सीतांजली से उसके संबंध हो गए थे और अक्सर मदद करने के बहाने वह घर आ जाता था। घर में ही दोनों का मिलना होता था, लेकिन घरवालों को इसकी कभी भनक नहीं लगी। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को जेल भेजा था। अब उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
इसे भी पढ़ें: महिला को ऑटो में बैठाकर मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए बदमाश, तीज पर्व के दिन ही हुई घटना