फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three more FIRs against land mafia Kamlesh and his partner in gorakhpur

गोरखपुर: भू-माफिया कमलेश और उसके साथी पर तीन और एफआईआर, कई और नाम भी आए सामने

Wed, 20 Sep 2023 11:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Sep 2023 11:35 AM IST
सार

अब तक कमलेश पर 16 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। दस पहले ही दर्ज हुए थे। पुलिस जल्द से जल्द इन मुकदमों में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है, ताकि गैंगस्टर का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
Three more FIRs against land mafia Kamlesh and his partner in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर एम्स थाने में भू-माफिया कमलेश यादव और उसके सहयोगियों पर रविवार को तीन और मुकदमे एकसाथ दर्ज किए गए। वर्तमान में कमलेश जेल में है। पुलिस अलग-अलग तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं, अब तक कमलेश पर 16 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। दस पहले ही दर्ज हुए थे। पुलिस जल्द से जल्द इन मुकदमों में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है, ताकि गैंगस्टर का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार के लकड़ी नवीनगंज के नियाज अहमद को कमलेश ने सीलिंग की जमीन बेच दी थी। नियाज का कहना है कि उनको गोरखपुर में मकान बनवाना है। इसके लिए कमलेश यादव और अजय शर्मा की मदद से जमीन ली थी। जमीन का बैनामा भी इन लोगों ने करा दिया और रुपये ले लिए। लेकिन, बाद में खारिज-दाखिल की मांग करने पर टालने लगे।
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि जमीन सीलिंग की है। बिहार के गोपालगंज की रहने वाली किरण देवी पत्नी संजीत ने भी कमलेश, दीनानाथ, शमशाद अली, कमलेश और दीनानाथ की पत्नी पर केस दर्ज कराया है। किरण का कहना है कि जमीन लेने के लिए कमलेश यादव ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: महिला को ऑटो में बैठाकर मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए बदमाश, तीज पर्व के दिन ही हुई घटना

अन्य लोग भी उसके साथ मिले। शीतलाई आईटीआई के पास जमीन दिखाई गई और बैनामा के समय स्टांप सहित कुल 48 लाख 85 हजार रुपये भेज दिए। लेकिन, बाद में पता चला कि जमीन सिलिंग की है। रुपये वापस मांगने पर कई बार दौड़ाया गया।

तीसरा केस गोरखनाथ के ललितपुरम निवासी अभिषेक कुमार जायसवाल ने दर्ज कराया है। अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने कमलेश यादव, दीनानाथ और अरुण कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभिषेक का कहना है कि रुद्रापुर में जमीन दिखाकर उनके साथ जालसाजी की गई है। 21 जनवरी 2014 में सीलिंग की जमीन का बैनामा करा दिया गया, लेकिन खारिज-दाखिल नहीं हो पाया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed