{"_id":"6333cf34efd18e0d8830a899","slug":"nri-kidnapped-and-looted-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गोरखपुर में एनआरआई का अपहरण कर लूटपाट, बदमाशों ने 12 हजार डॉलर और नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोरखपुर में एनआरआई का अपहरण कर लूटपाट, बदमाशों ने 12 हजार डॉलर और नगदी लूटी
Wed, 28 Sep 2022 10:06 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:06 AM IST
सार
बैंकाक से लौटकर घर जा रहे युवक का कार सवार बदमाशों ने मंगलवार को गोरखपुर के सहजनवां से अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में एनआरआई के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरण के बाद एनआरआई के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। बैंकाक से लौटकर घर जा रहे युवक का कार सवार बदमाशों ने मंगलवार को सहजनवां से अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।
आरोप है कि बदमाशों ने मारापीटा और युवक से 12 हजार अमेरिकी डॉलर, 16 हजार भारतीय रुपये और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। वह नान रेजिडेंट इंडियन ‘एनआरआई’ भी हैं। बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना की सूचना पर एसपी नार्थ मनोज अवस्थी भी सहजनवां थाने पहुंचे हैं।
जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी सर्वेश यादव पुत्र रामनाथ यादव बैंकाक में कमाते हैं। सोमवार को सर्वेश बैंकाक से फ्लाइट पकड़ कर भोर में 5 बजे दिल्ली आए। फिर सोमवार की रात 12 बजे दिल्ली से बस पकड़ कर घर के लिए निकल पड़े। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोपहर तीन बजे के करीब सर्वेश सहजनवां में पेट्रोल पंप के पास खड़े होकर परिजनों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान दो कार से आए छह बदमाशों ने पिस्टल सटाकर युवक को एक कार में बैठा लिया और गोरखपुर किसी अज्ञात स्थान पर एक कमरे ले गए। कमरे में मारपीट कर पास रखे 12 हजार डॉलर ,16 हजार रुपये नकद और 75 ग्राम सोने की चेन लूट कर फरार गए।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक केस नहीं दर्ज हुआ था। इस सिलसिले में प्रभारी निरीक्षक मानवेन्द्र पाठक ने कहा कि पीड़ित से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों के बारे में जानकारी ली जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।