फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NRC

असम में रह रहे गोरखपुरवासियों के बच्चों के ‘जन्म’ की हो रही जांच

Sat, 28 Dec 2019 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
NRC
असम में रह रहे गोरखपुरवासियों के बच्चों के ‘जन्म’ की हो रही जांच
विज्ञापन

गोरखपुर। असम में रह रहे गोरखपुर के लोगों के बच्चों के ‘जन्म’ की जांच हो रही है। असम में राष्ट्रीयता नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के अंतर्गत प्रस्तुत किए गए जन्म प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए शासन की ओर से नगर निगम को भेजे गए हैं। नगर निगम की ओर से इसकी जांच हो रही है। अब तक तीन लोगों की जांच कर नगर निगम शासन को रिपोर्ट भेज चुका है।
नागरिकता अधिनियम 1955 के अंतर्गत नागरिकों के राष्ट्रीय जनसंख्या 1955 को अपडेट और पुष्ट करने के संबंध में असम सरकार द्वारा विभिन्न राज्य सरकारों से असम में निवास कर रहे उन लोगों के संबंध में जानकारी मांगी गई है, जिन्होंने दस्तावेज के तौर पर किसी भी राज्य का जन्म प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया है। इसी क्रम में असम सरकार एवं असम के राज्य समन्वयक की ओर से भेजे गए जन्म प्रमाणपत्र के संबंध में शासन की ओर से नगर निगम को सत्यापन के लिए भेजा गया है। इसके बाद नगर निगम की ओर से इसका सत्यापन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

यहां से नहीं जारी हुआ प्रमाणपत्र
मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से निदेशक स्थानीय निकाय को पत्र भेजकर लालमणी का जन्म प्रमाणपत्र यहां से नहीं बनने संबंधी रिपोर्ट दी है। कुरी बाजार खजनी की मूल निवासी विश्राम की पुत्री लालमती का 26 अप्रैल 1964 की जन्म तिथि का प्रमाणपत्र बना हुआ है। इस संबंध में स्थानीय निकाय निदेशक की ओर से जानकारी मांगी गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह जन्म प्रमाणपत्र नगर निगम की ओर से जारी नहीं किया गया है। इसलिए इसका सत्यापन यहां से नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed