फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now there will be no foul smell in densely populated areas, garbage disposal centers will be removed

Gorakhpur News: अब घनी आबादी में नहीं उठेगी दुर्गंध, हटेंगे कूड़ा पड़ाव सेंटर

Mon, 18 Dec 2023 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 18 Dec 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no foul smell in densely populated areas, garbage disposal centers will be removed
फोटो
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग कूड़ा पड़ाव सेंटरों को बंद किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। शहर की घनी आबादी में कूड़े से अब दुर्गंध नहीं उठेगी क्यों कि ये कूड़ा पड़ाव सेंटर हटाए जाएंगे। घोषकंपनी स्थित हट्टी माई स्थान के पास रहने वाले आसिफ व्यापारी हैं। यहां से थोड़ी दूर आगे नगर निगम की तरफ से कूड़ा पड़ाव सेंटर बनाया गया है। इसके सामने से जाने पर उन्हें अक्सर नाक बंद कर जाना पड़ता था। रविवार को उन्होंने जाना कि कूड़ा पड़ाव सेंटर अगले दो सप्ताह में शिफ्ट हो जाएगा तो राहत की सांस ली।
ऐसे ही, सिविल लाइंस के में कूड़ा पड़ाव के सामने रवि की दुकान है। उन्होंने बताया कि कूड़े की दुर्गंध से सांस लेना भी दूभर हो जाता है। नगर निगम ने इन लोगों की परेशानी का रास्ता निकाल लिया है। लालडिग्गी के पास गार्बेज सेंटर बनाया जा रहा है। इससे महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में बने कूड़ा पड़ाव केंद्रों से उठने वाली दुर्गंध से राहत मिल जाएगी। इन केंद्रों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन का दावा है कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक बसंतपुर वार्ड में निर्माणाधीन गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन शुरू हो जाएगा। 9्र0 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो गया है। मशीनरी इंस्टाल करने का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि गार्बेज स्टेशन के बन जाने के बाद पूरे शहर का कूड़ा यहीं पर एकत्रित किया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में बने कूड़ा पड़ाव सेंटर समाप्त कर दिए जाएंगे। इससे वहां आसपास फैलने वाली गंदगी और दुर्गंध से लोगों को राहत मिलेगी।
-------

चरगावां में गार्बेज सेंटर बनने से पहले ही विरोध शुरू
गोरखपुर। चरगावां स्थित ब्लॉक ऑफिस और एग्रीकल्चर स्कूल के पीछे नगर निगम की तरफ से दूसरा गार्बेज सेंटर बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन का सीमांकन कर लिया गया है। लेकिन काम शुरू होने से पहले ही स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां गार्बेज सेंटर बनना है उसके आसपास चित्रगुप्तपुरम सेमरा नंबर एक, सेमरा नंबर दो, सरकारी आवास, ट्रेनिंग सेंटर और एनडीआरएफ का हॉस्टल है। इस जगह पर लोग सालों से रह रहे हैं, जिसमें कम से कम पांच हजार मकान है। नगर निगम ने पिछले दिनों बिना किसी सूचना के एग्रीकल्चर स्कूल की जमीन पर कूड़े के निस्तारण का स्थान बना दिया, जिसका काम भी शुरू हो रहा है। इसकी गंदगी से लोग बीमार पड़ेंगे।

स्थानीय लोगों ने कहा कि इसे लेकर मेयर और नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपेंगे। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि शिकायती पत्र मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed