फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now the details of the heirs of railway workers will be updated

अब अपडेट होगा रेलकर्मियों के वारिस का ब्योरा

Thu, 24 Dec 2020 06:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Now the details of the heirs of railway workers will be updated
अब अपडेट होगा रेलकर्मियों के वारिस का ब्योरा
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर यांत्रिक कारखाना में अब सभी रेलकर्मियों के नामिनी और परिवार के सदस्यों का ब्योरा अपडेट किया जाएगा। इससे रेलकर्मियों की असामयिक मौत के बाद आश्रित को नौकरी, पेंशन, ईपीएफ सहित अन्य भुगतानों से संबंधित विवाद की स्थिति नहीं रहेगी। कार्मिक विभाग ने सप्ताह भर में नवीनतम जानकारी को एक प्रारूप में मांगा है।
दरअसल, यांत्रिक कारखाना में कई ऐसे मामले आए हैं, जिसमें रेलकर्मी ने दूसरी शादी कर ली। उसकी मौत के बाद दूसरी पत्नी ने पेंशन भी लेना शुरू कर दिया। पहले पत्नी ने जब क्लेम किया तो मामला सामने आया। इसी तरह कई रेलकर्मियों के वारिस का ही उनकी सर्विस रिकॉर्ड में जिक्र नहीं है। इसे लेकर विवाद की शिकायत आए दिन आ रही है।
विज्ञापन

कारखाना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की संख्या अधिक है। ज्यादातर इसमें कम पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने अपने परिवार का ब्योरा दर्ज ही नहीं कराया है। मसलन, कुछ ने शादियां कर लीं और अब भी पारिवारिक रिकॉर्ड में जिक्र नहीं है। भविष्य में होने वाली परेशानियों को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक कार्मिक अधिकारी आनंद कुमार ने 23 दिसंबर को दिशा-निर्देश जारी किया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने कहा कि रेल कारखाना की ओर से यह प्रयास सराहनीय है। इससे विवाद पैदा नहीं होगा। लेकिन रेल प्रशासन रेलकर्मियों के ब्योरा भरवाने के लिए सुपरवाइजर या इंस्पेक्टर को भी लगाए। इससे कम पढ़े-लिखे रेलकर्मियों को फॉर्म भरने में दिक्कत न होगी।
ये ब्योरा देना है
कर्मचारी का नाम व पद, नामिक व्यक्ति का नाम, पता, आयु और उससे संबंध, दो गवाहों के नाम, पद, पता व हस्ताक्षर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed