फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now the city will attract more tourists Ramgarhtal will become front

बदल रहा है गोरखपुर: अब पर्यटकाें को और लुभाएगा शहर, रामगढ़ताल बनेगा फ्रंट

Thu, 17 Aug 2023 10:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 17 Aug 2023 10:31 AM IST
सार

अध्यक्ष जीडीए/मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि रामगढ़ताल फ्रंट का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। इसे चहुंओर विकसित किया जाएगा। ताल की गाद भी निकाली जाएगी। जल्द ही इसका काम शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
Now the city will attract more tourists Ramgarhtal will become front
रामगढ़ ताल फ्रंट का जीडीए ने तैयार कराया है लेआउट।

विस्तार

गोरखपुर शहर अब पर्यटकों को और लुभाएगा। जीडीए की ओर से 600 करोड़ की लागत से रामगढ़ताल फ्रंट योजना की तैयारी की गई है। इसमें साइकिल पाथ, पार्क, फाउंटेन, छठ घाट, बड़ा गोल झूला आकर्षण का केंद्र होगा। ताल की ड्रेजिंग करके 80 लाख घन मीटर गाद निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने योजना का प्रस्तुतिकरण हो चुका है। जल्द ही इसका काम शुरू कराने का दावा अधिकारियों ने किया है। सितंबर माह में योजना का शिलान्यास हो सकता है।

विज्ञापन


रामगढ़ताल फ्रंट को टू लेन के ताल रिंग रोड के साथ विकसित किया जाएगा। इसमें चारों ओर साइकिल पाथ के साथ ही बड़ा गोल झूला यानी ''गोरखपुर आई'' भी लगेगा। इस फ्रंट पर महापुरुषों की बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं लगेंगी। इसमें दर्शक दीर्घा, स्पोर्ट्स जोन, ओपेन थियेटर का निर्माण होगा। लोगों के खाने-पीने के लिए हर 500 मीटर पर कियोस्क बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पहले खूब बरसकर रुलाया, अब फिर से रूठ गए बदरा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस योजना के तहत ड्रेजिंग के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इससे निकलने वाले करीब 81 लाख घन मीटर गाद में से करीब साढ़े छह लाख ताल के बांध के रूप में, जबकि शेष अन्य योजनाओं के रूप में उपयोग होगा। इसके लिए जीडीए तीन साल में 150 करोड़ और पर्यटन विभाग 100 करोड़ रुपये का योगदान देगा। जबकि स्मार्ट सिटी योजना के तहत 50 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: नए नियम से हो सकती है परेशानी: सोने तभी अपना, जब करा लें हॉलमार्क

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर का कहना है कि इससे रामगढ़ताल विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनने की ओर अग्रसर हो सकेगा।

अध्यक्ष जीडीए/मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि रामगढ़ताल फ्रंट का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। इसे चहुंओर विकसित किया जाएगा। ताल की गाद भी निकाली जाएगी। जल्द ही इसका काम शुरू कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed