फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now supply of cooking gas will be done through pipeline in Gorakhpur too

यूपी: गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, शहरवासियों को देंगे पीएनजी की सौगात

Sun, 03 Oct 2021 03:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 03 Oct 2021 03:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पाइपलाइन से पीएनजी आपूर्ति व 101 लोगों को घरेलू गैस कनेक्शन की सौगात देंगे। टोरेंट कंपनी ने प्रदेश में 13 ऑक्सीजन प्लांट बनाए हैं, सीएम योगी गोरखपुर से उद्घाटन करेंगे।

 

विज्ञापन
Now supply of cooking gas will be done through pipeline in Gorakhpur too
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सर्किट हाउस पहुंच गए हैं। सीएम यहां कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की को लेकर बैठक करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी के हाथों पाइपलाइन से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) आपूर्ति की सौगात मिलेगी। चार बजे खानिमपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी टोरेंट कंपनी की तरफ से स्थापित आठ सीएनजी व सिटी गेट सब स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। साथ ही 101 लोगों को घरेलू पाइप्ड गैस कनेक्शन भी वितरित करेंगे। वहीं गोरखपुर के साथ संतकबीरनगर और कुशीनगर में भी पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति शुरू होगी। आठ साल के भीतर इन तीनों जिलों में 1,78,200 घरों में पाइप लाइन के माध्यम से रसोई गैस पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी पराग डेयरी के लिए औद्योगिक गैस कनेक्शन और टोरेंट की तरफ से प्रदेश में बनाए गए 13 ऑक्सीजन प्लांट का भी शुभारंभ करेंगे। टोरेंट कंपनी को गोरखपुर में रसोई गैस आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने की जिम्मेदारी मिली है। पीएनजी की आपूर्ति के लिए महानगर में तेजी से पाइपलाइन बिछाई जा रही है। पहले फेज में तारामंडल के तकरीबन 10 हजार घरों में पीएनजी आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य है। इसके बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में चरणबद्ध ढंग से आपूर्ति शुरू होगी।

विज्ञापन

खानिमपुर व गीडा सेक्टर पांच में ट्रायल के तौर पर शुरू हुई आपूर्ति

पहले फेज के तहत तारामंडल क्षेत्र में आपूर्ति शुरू करने से पहले टोरेंट ने खानिमपुर व गीडा सेक्टर पांच आवासीय कॉलोनी में ट्रायल के तौर पर पाइपलाइन से रसोई गैस की आपूर्ति शुरू की है। साथ ही पराग डेयरी को भी औद्योगिक कनेक्शन से पीएनजी आपूर्ति की जाएगी। इसका शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री करेंगे। खानिमपुर में अब तक 57 लोगों ने कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। 35 घरों में आपूर्ति शुरू हो गई है। गीडा सेक्टर पांच आवासीय कॉलोनी में 127 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 70 लोगों के घर पाइप व मीटर लगाया जा चुका है। 55 घरों में गैस की आपूर्ति शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री रविवार को 101 लोगों को कनेक्शन सौंपेंगे।

हनुमान प्रसाद पोद्दार की जयंती समारोह में शामिल होंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गीता वाटिका में आयोजित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक पत्रिका कल्याण के यशस्वी संपादक रहे भाईजी हनुमान प्रसाद पोद्दार की जयंती समारोह में शामिल होंगे। सीएम के दोपहर तीन बजे पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री रविवार को गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। शाम को कानून एवं विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही अगले दिन सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुन सकते हैं।

बारिश में भीग कर 250 सफाईकर्मियों ने की सफाई
मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पर चार ब्लॉक के 250 सफाईकर्मियों ने शनिवार को खानिमपुर-पिपरौली-गोरखपुर रोड पर सात किलोमीटर तक बारिश में भीगकर सफाई की। साथ ही जलनिकासी का प्रबंध किया गया। सड़क के दोनों तरफ की गंदगी साफ की गई। इस दौरान डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर मौके पर मौजूद रहे। सफाई कार्य के लिए खजनी, सहजनवां, पाली और पिपरौली के सफाईकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed