{"_id":"620f380c7a08f66d8a27e220","slug":"now-private-companies-set-up-stalls-at-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: अब निजी कंपनियां भी रेलवे स्टेशन पर लगा सकेंगी स्टॉल, पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: अब निजी कंपनियां भी रेलवे स्टेशन पर लगा सकेंगी स्टॉल, पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने दी अनुमति
Fri, 18 Feb 2022 11:39 AM IST
vivek shukla
राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:39 AM IST
सार
गोरखपुर समेत 15 स्टेशनों पर एक निजी कंपनी प्रमोशन सेंटर खोलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने आय का स्रोत बढ़ाने के लिए अनुमति दी है।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने आय का स्रोत बढ़ाने के लिए अब रेलवे स्टेशनों पर निजी कंपनियों को स्टॉल लगाने का अनुमति दे दी है। लखनऊ मंडल में गोरखपुर समेत 15 स्टेशनों पर निजी कंपनी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है। पहले चरण में कंपनी ने पांच स्टेशनों पर प्रमोशन सेंटर खोलने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में अभी तक साइन व ग्लोसाइन बोर्ड तथा कोच पर फ्लैक्स भी कंपनियां प्रचार-प्रसार के लिए लगाती रही हैं। कंपनियां इसके लिए रेलवे प्रशासन के पास निर्धारित शुल्क जमा करती हैं। अब स्टेशन परिसर में एक स्टॉल की जगह मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे में इसकी शुरुआत लखनऊ मंडल से हुई है। निजी कंपनी ने 15 रेलवे स्टेशन के लिए अनुमति ले ली है। स्टॉल लगाकर कंपनी प्रचार-प्रसार तो करेगी ही, ऑनलाइन पढ़ाई के लिए पंजीकरण भी करेगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नवीन प्रयोगों के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने रेल राजस्व की वृद्धि के लिए एक नया प्रस्ताव फाइनल किया है। इसके अंतर्गत 15 रेलवे स्टेशनों पर निजी कंपनी को प्रमोशन सेंटर खोलने की अनुमति दी गई है। प्रथम चरण में कंपनी पांच स्टेशनों पर प्रमोशन सेंटर खोलेगी।
प्रथम चरण में यहां खुलेंगे प्रमोशन सेंटर
लखनऊ जंक्शन, गोरखपुर, गोमतीनगर, ऐशबाग एवं बादशाह नगर।