{"_id":"5fbd4f8d8ebc3e9bf96c636c","slug":"now-online-permission-for-shooting-of-film-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में फिल्म की शूटिंग के लिए अब ऑनलाइन मिल जाएगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में फिल्म की शूटिंग के लिए अब ऑनलाइन मिल जाएगी अनुमति
Tue, 24 Nov 2020 11:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में फिल्मों की शूटिंग के लिए अनुमति की प्रक्रिया को जिला प्रशासन आसान करने जा रहा है। अब कोई फिल्मकार मुंबई में बैठे-बैठे जिले के किसी भी लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग के लिए ऑनलाइन स्वीकृति प्राप्त कर सकेगा।
पर्यटन के नक्शे पर तेजी से अपना स्थान बन रहे गोरखपुर में फिल्मों की शूटिंग की अपार संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह कवायद शुरू की है।
आनलाइन अनुमति की व्यवस्था बनाने के लिए लिंक डेवलप करने का काम तेजी से चल रहा है। एनआइसी की वेबसाइट पर यह लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। कोई भी लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
सभी विभागों से अनापत्ति (एनओसी) के साथ अधिकतम एक सप्ताह में शूटिंग की अनुमति मिल जाएगी। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक नई व्यवस्था का शुभारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अभी लगाना पड़ता है विभागों का चक्कर
शूटिंग की अनुमति के लिए अभी मैनुअल व्यवस्था है। इसके लिए फिल्म निर्माण करने वाली कंपनी के कर्मचारी को गोरखपुर आकर आवेदन करना पड़ता है। इसके बाद जिला प्रशासन से लेकर पुलिस विभाग के कार्यालयों का चक्कर लगाना होता है।

प्रेक्षागृह का भी हो सकेगा इस्तेमाल
सदर सांसद रविकिशन ने खाली समय में प्रेक्षागृह का उपयोग फिल्म की शूटिंग के लिए करने के लिए जिलाधिकारी से बात की है। प्रशासन इस बात पर सहमत है कि प्रेक्षागृह में जब कोई कार्यक्रम नहीं होगा, उस समय प्रेक्षागृह को फिल्मों की शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
फिल्म की शूटिंग की अनुमति की व्यवस्था को ऑनलाइन किया जा रहा है। एनआइसी की वेबसाइट पर इसके लिए लिंक दिया जाएगा, जिसपर जाकर देश में कही से भी आवेदन किया जा सकेगा। प्रेक्षागृह खाली होने पर वहां भी शूटिंग की अनुमति देने पर विचार चल रहा है। - के. विजयेंद्र पांडियन, डीएम