फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now new electric buses will be available after elections

Gorakhpur News: अब चुनाव बाद मिलेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें

Tue, 12 Mar 2024 12:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:42 PM IST
विज्ञापन
Now new electric buses will be available after elections
जिले को जनवरी में ही मिलनी थी 100 इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन


अयोध्या गई 20 बसें लौटी, शुरू हुआ संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। इलेक्टि्रक बसों से सफर करने वाले यात्रियाें की सहूलियत के लिए महानगर में आने वाली 100 इलेक्ट्रिक बसें अब चुनाव बाद आएंगी। वहीं अयोध्या गईं 20 बसें लौट आई हैं, जो सोमवार से संचालित होने लगीं। इससे लोगों को राहत मिली है।

जनवरी में अयोध्या के लिए गई 20 इलेक्ट्रिक बस अब सोमवार से शहर के विभिन्न रूटों पर फर्राटा भरने लगीं। ये बसें रविवार देर रात महेसरा इलेक्ट्रिक डिपो पहुंच गई थीं। डिपो मैनेजर प्रदीप कुमार गौड़ ने बताया कि श्रीराम नगरी अयोध्या में गोरखपुर की 20 इलेक्ट्रिक बसें 18 जनवरी को भेजी गई थीं। सिर्फ पांच ई-बसों का संचालन महानगर में हो रहा था। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब यात्रियों को को परेशान नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि अयोध्या गईं सभी इलेक्ट्रिक बसें रविवार रात तक महेसरा इलेक्ट्रिक डिपो आ गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed