फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now limited seats on pass to railwaymen in air-conditioned category

वातानुकूलित श्रेणी में रेलकर्मियों को पास पर अब सीमित सीटें

Mon, 28 Dec 2020 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Now limited seats on pass to railwaymen in air-conditioned category
वातानुकूलित श्रेणी में रेलकर्मियों को पास पर अब सीमित सीटें
विज्ञापन

गोरखपर। रेलवे ने यात्रियों की तरह ही रेलकर्मियों की सुविधाओं में भी कटौती की है। पूजा स्पेशल ट्रेनों के वातानुकूलित श्रेणी कोच में पास पर अब रेलकर्मियों को सीमित सीटें ही मिलेंगी। अब रेलकर्मी परिवार के साथ सफर करेंगे तो उन्हें टिकट का मूल्य चुकाना पड़ेगा। स्लीपर में पहले की तरह ही नियम लागू हैं।
रेलवे के नए नियम के मुताबिक, ट्रेन के एसी-2 कोच में एक और एसी-3 कोच में दो सीटें ही पास पर आरक्षित होंगी। इस हिसाब से अगर किसी रेलकर्मी को पास पर परिवार के पांच सदस्यों के साथ जाना है, तो उन्हें एसी-3 में दो सीटें ही मिलेंगी। तीन सीट का किराया देना होगा। रेलवे ने अभी पूजा स्पेशल में राजधानी एक्सप्रेस की तर्ज पर कर्मचारियों के लिए सीटों का निर्धारण किया है। स्पेशल किराए वाली ट्रेनों में पूर्व की व्यवस्था बहाल है, लेकिन उसमें भी बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि कोविड-19 के कारण 22 मार्च को देशभर में मेल-एक्सप्रेस और सवारी गाड़ियों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद एक जून से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों में रियायती टिकटों पर रोक है। सिर्फ दिव्यांग और गंभीर रूप से बीमार लोगों को ही किराए में छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ सफर करना है तो स्लीपर में बुक कराएं
अगर पासधारक रेल कर्मचारियों को अपने परिवार के साथ सफर करना है तो उन्हें स्लीपर में टिकट बुक कराना होगा। स्लीपर में पहले वाली व्यवस्था है। पास पर परिवार के जितने सदस्यों का नाम है, उन सभी के टिकट जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed