फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   now houses of villages will also be get number Like city in Gorakhpur

शहर की तरह अब गांवों के मकानों का भी होगा नंबर, सेटेलाइट इमेज के लिए ड्रोन से शुरू हुआ सर्वे

Tue, 07 Jul 2020 02:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Jul 2020 02:21 PM IST
सार

  • राजस्व विवाद कम करने की दिशा में शासन की पहल
  • पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर सदर तहसील के पांच गांव हुए हैं चयनित

विज्ञापन
now houses of villages will also be get number Like city in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व विवाद कम करने की दिशा में शासन की तरफ से एक और पहल की गई है।  भारत सरकार की स्वामित्व योजना को गोरखपुर, वाराणसी समेत प्रदेश के तीन जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया गया है।

विज्ञापन


इस योजना का उद्देश्य, ग्रामीण इलाकों के आबादी वाले क्षेत्रों में अलग-अलग सभी के मकानों का दायरा चिह्नित करने, कौन से मकान का कौन मालिक है, यह तय करने और शहरों की ही तरह गांवों में भी मकानों को भी एक नंबर आवंटित करना है, ताकि मालिकाना हक को लेकर विवाद सुलझाने में आसानी हो।
विज्ञापन


यही नहीं, योजना के तहत कौन सी जमीन सरकारी है, इसका भी निर्धारण होगा। योजना के तहत गोरखपुर के सदर तहसील के पांच गांव चिह्नित किए गए हैं। इनमें मामापार, पेवनपुर, विशुनपुर खुर्द, रामपुर थवईपार और मठिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हर छह महीने में अपडेट होगा मैप

सोमवार को इन गांवों में ड्रोन की मदद से केंद्र सरकार और सदर तहसील की टीम ने सेटेलाइट इमेजिंग का काम शुरू किया। ड्रोन से सर्वे कर आबादी वाले क्षेत्रों में बने सभी मकानों, बाउंड्रीवाल की सेटेलाइट इमेज निकाली जाएगी, जो खतौनी पर गाटा संख्या के सामने छपा भी होगा। जब भी कोई खतौनी निकालेगा, उसपर मकान के चित्र समेत कई और जरूरी जानकारियां दर्ज रहेंगी।

जो सेटेलाइट मैप अपलोड रहेगा, उसे हर छह महीने पर अपडेट किया जाएगा। ऐसा इसलिए ताकि, अगर उस मकान-जमीन में कोई बदलाव हुआ हो, या वहां कोई निर्माण हुआ हो तो वह सब अपडेट हो जाए।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत सदर तहसील के पांच गांव पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चयनित किए गए हैं। इन गांवों में ड्रोन से सर्वे शुरू हो गया है। प्रयास सफल हुआ तो जल्द ही दूसरे सभी गांवों में भी योजना को लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed