फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now Gorakhpur Haat will be on lines of Delhi Haat

बदल रहा है गोरखपुर: दिल्ली हाट की तर्ज पर होगा अब 'गोरखपुर हाट', मिलेगा बेहतर प्लेटफार्म

Fri, 12 May 2023 03:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 May 2023 03:52 PM IST
सार

प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह सांगवान ने बताया कि पार्किंग में 68 कार एवं 55 बाइक की पार्किंग का इंतजाम होगा। पार्किंग के पीछे 36 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इन दुकानों का आवंटन जिलाधिकारी गोरखपुर की ओर से निर्धारित अवधि के लिए निर्धारित शुल्क पर किया जाएगा।

विज्ञापन
Now Gorakhpur Haat will be on lines of Delhi Haat
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) सिटी मॉल के पास दिल्ली हाट की तर्ज पर गोरखपुर हाट बनाने जा रहा है। इस हाट में गोरखपुर एवं आसपास के शिल्पकारों, उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए बेहतर प्लेटफार्म और बाजार मिल सकेगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने टेराकोटा एवं रेडीमेड गारमेंट को जिले का एक जिला एक उत्पाद घोषित किया है। लेकिन, अब तक इन उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए बेहतर प्लेटफार्म नहीं है। इसके अलावा लघु उद्योगों से जुड़े उद्यमियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी अपने उत्पादों को बाजार ढूंढने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन


ऐसे में जीडीए की ओर से सिटी मॉल के पास 3835 वर्ग मीटर नजूल की जमीन में गोरखपुर हाट बनाने की योजना तैयार की गई है। यहां दुकानें, प्रदर्शनी हॉल के अलावा पार्किंग की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह सांगवान ने बताया कि पार्किंग में 68 कार एवं 55 बाइक की पार्किंग का इंतजाम होगा। पार्किंग के पीछे 36 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इन दुकानों का आवंटन जिलाधिकारी गोरखपुर की ओर से निर्धारित अवधि के लिए निर्धारित शुल्क पर किया जाएगा। इसके अलावा यहां 11 मीटर चौड़ा एवं 30 मीटर लंबा सभागार भी बनाया जाएगा।


गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों एवं लघु उद्योग से जुड़े स्थानीय उद्यमियों, शिल्पकारों एवं दस्तकारों के लिए गोरखपुर हाट में शॉप आवंटित की जाएगी। ताकि उन्हें रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर मिल सकें।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed