{"_id":"62987ad95173fd2d873d1827","slug":"now-file-problems-on-possible-portal-sitting-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagar Nigam: अब घर बैठे संभव पोर्टल पर दर्ज कराएं समस्याएं, तुरंत होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagar Nigam: अब घर बैठे संभव पोर्टल पर दर्ज कराएं समस्याएं, तुरंत होगा समाधान
Thu, 02 Jun 2022 02:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:24 PM IST
सार
मशीनों से डीजल की चोरी न हो इसके लिए निरंतर निगरानी और प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न होने पाए।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर नगर निगम संबंधी शिकायतों के लिए अब निगम कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे संभव पोर्टल पर समस्याएं दर्ज कराई जा सकती हैं। निगम के संबंधित अफसर इनका निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन
बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नगर निगम के कार्यों की समीक्षा के दौरान नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने इस पोर्टल पर आने वाली समस्याओं का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया।
विज्ञापन
समीक्षा के दौरान नगर विकास मंत्री ने नगर आयुक्त के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करने के साथ ही उन्हें कई जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। मंत्री ने झरना टोला निवासी कर्नल राम मोहन पांडेय की शिकायत पर नगर आयुक्त से जानकारी मांगी। इसपर नगर आयुक्त ने बताया कि 375 मीटर लंबाई में नाले पर स्लैब रखवाने के लिए एक्सईएन और जेई को निर्देश दिया गया है। सर्वे चल रहा है। इसके लिए 9.66 लाख का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
नगर निगम निधि में धनाभाव होने के कारण कार्य में देर हो रही है। अब यह कार्य 15वां वित्त आयोग के माध्यम से कराया जाएगा। इसपर मंत्री ने कहा कि जब धन उपलब्ध हो तभी कार्य शुरू कराएं। उन्होंने प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10 बजे से जनसुनवाई कार्यक्रम का निर्देश दिया।
मशीनों से डीजल की चोरी न हो इसके लिए निरंतर निगरानी और प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न होने पाए।