फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now equipment used in operation will be purchased from Amrit Pharmacy only

Gorakhpur: अब अमृत फार्मेसी से ही खरीदे जाएंगे ऑपरेशन में लगने वाले उपकरण, मरीजों को मिलेगी सुविधा

Sat, 02 Dec 2023 02:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Dec 2023 02:46 PM IST
सार

एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि इमरजेंसी एंड ट्रामा सेंटर में बेड की संख्या 30 से बढ़ाकर 60 करने की तैयारी है। कई विभागों में शिक्षकों के रिक्त पदों के सापेक्ष नई भर्ती की गई हैं। अब उन विभागों में भी भर्ती मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है।
 

विज्ञापन
Now equipment used in operation will be purchased from Amrit Pharmacy only
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एम्स प्रेसिडेंट देश दीपक वर्मा ने कहा कि किसी भी अच्छे संस्थान की पहचान में उसके उपकरणों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। एम्स गोरखपुर ने अपनी प्राथमिक जरूरतों को पूरा कर लिया है। अब सुपर स्पेशियलिटी की सुविधा मिलने से माहौल बदल जाएगा। ऑपरेशन में उपकरण की शिकायत को दूर करने के लिए अमृत फार्मेसी से ही इसकी खरीद की व्यवस्था बनाई जा रही है। डॉक्टरों के रिक्त पदों को भी भरने का प्रबंध किया जा रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम को एम्स के प्रशासनिक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एम्स प्रेसिडेंट ने कहा कि नए खुले एम्स में गोरखपुर की प्रगति काफी अच्छी है। यहां ब्रायोस्कोपी व क्रायोस्कोपी समेत कई ऐसे उपकरण इंस्टाल किए जा रहे हैं जो गोरखपुर ही नहीं अभी यूपी में भी कम ही जगहों पर हैं। अब नए डॉक्टरों व विशेषज्ञों की भी भर्ती की जा रही है। इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एम्स में आना वाला हर मरीज अत्यधिक उम्मीद लेकर आता है, उसे यहां से किसी अन्य संस्थान में रेफर के बजाय इलाज का प्रबंध किया जाना चाहिए। हमें ऐसा प्रयास करना होगा कि यहां हर मरीज को यथासंभव इलाज दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि इमरजेंसी एंड ट्रामा सेंटर में बेड की संख्या 30 से बढ़ाकर 60 करने की तैयारी है। कई विभागों में शिक्षकों के रिक्त पदों के सापेक्ष नई भर्ती की गई हैं। अब उन विभागों में भी भर्ती मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है।

इम्प्लांट खरीद मामले की होगी जांच
कुछ दिन पहले कई मरीजों के परिजनों ने इस बात की शिकायत की थी कि एम्स में ऑपरेशन के लिए खरीदे गए इम्प्लांट के लिए मनमाना दाम वसूले जाते हैं। इसके बाद एम्स प्रशासन की ओर से इसकी खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया गया था।

पत्रकार वार्ता में इस पर चर्चा के दौरान प्रेसिडेंट ने कहा कि यह गंभीर प्रकरण है और इसकी इंटरनल जांच कराई जा रही है। अगर जरूरत पड़ी तो इसकी अलग से भी जांच कराकर कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed