फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now cameras will check railway tickets at NER Due to corona alert

Coronavirus Alert: अब टीटीई नहीं करेंगे टिकट की जांच, ऐसे पता चल जाएगा टिकट कंफर्म है या नहीं

Wed, 24 Jun 2020 08:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Jun 2020 08:43 AM IST
विज्ञापन
Now cameras will check railway tickets at NER Due to corona alert
CCTV Camera

जल्द ही रेलवे स्टेशनों पर रेलकर्मी टिकट को हाथ में लेकर चेक नहीं करंगे। उनके बिना छूए ही टिकटों की जांच हो जाएगी। इसके लिए स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


कैमरे के सामने टिकट लाते ही पता चल जाएगा कि टिकट कंफर्म है या वेटिंग। लखनऊ जंक्शन और प्रयागराज में कैमरे लगा दिए गए हैं। गोरखपुर जंक्शन और मंडुआडीह में कैमरे जल्द लगाए जाएंगे, इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्री को मोबाइल में मौजूद ई टिकट या काउंटर से लिया गया प्रिंट टिकट कैमरे के सामने करना होगा। कैमरा में स्कैन होते ही पता चल जाएगा कि टिकट वेटिंग है या कंफर्म।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंफर्म टिकट वाले यात्री को प्लेटफार्म पर जाने के लिए अनुमित मिल जाएगी। जहां पहले से तैनात टिकट स्टाफ पहचान पत्र देखकर निर्धारित कोच व बर्थ पर यात्री को बैठा देंगे। जिनके पास वेटिंग टिकट होगा उन्हें  वापस कर दिया जाएगा।


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लग जाने के बाद टिकट चेकिंग की प्रक्रिया आसान हो जाएगी और सुरक्षित भी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed