फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now bulldozer ran at house of Mafia Rakesh Yadav in Gorakhpur

अंडरग्राउंड क्राइम: अब माफिया राकेश यादव के घर पर चला बुलडोजर, गांव में तैनात की गई थी पुलिस-पीएसी

Wed, 21 Jun 2023 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Jun 2023 12:37 PM IST
सार

मकान में राकेश यादव का पूरा परिवार मौजूद था। जीडीए की टीम पुलिस के साथ पहुंची और मकान को खाली कराया। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे से बुलडोजर ने ध्वस्तीकरण का काम शुरू किया।

विज्ञापन
Now bulldozer ran at house of Mafia Rakesh Yadav in Gorakhpur
माफिया राकेश यादव के मकान को ध्वस्त करते जीडीए और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया के खिलाफ प्रशासन की सख्ती जारी है। अजीत शाही और विनोद उपाध्याय के बाद मंगलवार को माफिया राकेश यादव के घर पर भी प्रशासन का बुलडोजर चल गया। पुलिस-पीएसी की मौजूदगी में जीडीए ने राकेश यादव और उसके भाई योगेश व चंद्रशेखर के अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया।

विज्ञापन


खबर है कि माफिया राकेश यादव ने ग्राम पंचायत की सात हजार वर्ग फुट जमीन पर कब्जा कर लिया था। कब्जा की गई जमीन के चार हजार वर्ग फीट पर अपने भाइयों के साथ मिलकर अवैध निर्माण करवा लिया था। जीडीए ने नोटिस जारी करने के बाद कार्रवाई की है। संपत्ति की कीमत पांच करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, झुंगिया कस्बा में राकेश यादव ने ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा कर मकान बनाया था। जीडीए से मकान का नक्शा भी स्वीकृत नहीं था। जमीन के लिए रंगदारी मांगने में नाम आने के बाद माफिया राकेश की संपत्ति का ब्योरा जुटाया गया था। तब सामने आया कि पूर्व में जब माफिया की संपत्ति पर कार्रवाई की गई थी, तभी डीएम ने ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था, लेकिन मामला कमिश्नर कोर्ट में चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती मंडल में 20 लोगों की गर्मी से मौत की आशंका, उल्टी-दस्त के 403 मरीज भर्ती
 

मकान में था परिवार, पहले खाली कराया, फिर बुलडोजर चलाया

कमिश्नर कोर्ट से आदेश मिलने के बाद जीडीए ने नोटिस जारी किया था। माफिया और उसके भाइयों योगेश व चंद्रशेखर का हिस्सा मिलाकर एक ही घर बनाया गया था। जीडीए ने तीनों के हिस्से के मकान को अवैध मानते हुए दो मंजिला घर पर बुलडोजर चलाया है। दो जेसीबी एवं पोकलैंड की सहायता से मकान गिराने का काम किया जा रहा है। देर रात तक ध्वस्तीकरण का काम जारी रहा। माफिया राकेश यादव पर लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, बलवा, एससी-एसटी सहित विभिन्न धाराओं में 52 आपराधिक केस दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें: सामूहिक योगाभ्यास में जुटे गोरखपुर के लोग, तस्वीरों में देखें नजारा

मकान में राकेश यादव का पूरा परिवार मौजूद था। मंगलवार को जीडीए की टीम पुलिस के साथ पहुंची। नगर निगम और जीडीए के कर्मचारियों की मदद से पहले मकान को खाली कराया गया। पूरे मकान से सामान को निकालकर बाहर कर दिया गया। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे से बुलडोजर ने ध्वस्तीकरण का काम शुरू किया। जेसीबी के अलावा पोकलैंड मशीन को भी लगाया गया था। पीछे के हिस्से को मजदूरों की मदद से तोड़ा गया है।

अग्नि नियंत्रण, पीएसी और महिला पुलिस रही मौजूद

अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने से पहले पुलिस-पीएसी की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। कार्रवाई के दौरान कोई विरोध न होने पाए, इसके लिए अतिरिक्त फोर्स लगाई गई थी। सड़क से लेकर गांव की हर गली में पीएसी के जवान मौजूद थे। वहीं, अग्नि नियंत्रण टीम भीगे बोरे के साथ मौजूद थी, ताकि कोई आग लगाने की कोशिश करे तो उसे तत्काल रोका जा सके। परिवार की हर महिला सदस्य के साथ दो महिला सिपाही की ड्यूटी लगाई गई थी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, एएसपी मानुष पारिक खुद कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे और दिशा-निर्देश देते रहे।

इसे भी पढ़ें: रजिस्ट्रार पर दुष्कर्म-कुकर्म का केस, धर्म बदलने के लिए दबाव का आरोप

जीडीए ने नहीं दिया नोटिस...सिर्फ मेरे पर ही कार्रवाई क्यों
माफिया राकेश यादव के वकील निलय कुमार मिश्रा का कहना है कि यह पुश्तैनी जमीन है, जिसमें जीडीए बिना किसी आदेश के मकान गिरवा रहा है। वहीं, माफिया राकेश की पत्नी आरती ने जीडीए के अधिकारी से बात करते हुए कहा- हम लोग यहां वर्षों से रह रहे हैं, केवल मेरा ही घर क्यों गिराया जा रहा है। मुझसे बाद में आसपास के कई लोगों का मकान बना है, किसी का नक्शा पास नहीं है। इस पर जीडीए के अधिकारी ने प्रशासन एवं वीसी के समक्ष अपनी बात रखने की सलाह दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed