फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   now Boeing company will build 400 bed Covid Hospital in Gorakhpur

गोरखपुर: विमानन कंपनी बोइंग अब बनाएगी 400 बेड का कोविड अस्पताल, ऑक्सीजन की रहेगी सुविधा

Sat, 15 May 2021 01:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 May 2021 01:51 PM IST
सार

एम्स व गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर में 200-200 बेड का अस्पताल, कंपनी की एजेंसी ने जगह देखी, चिकित्सक व कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
now Boeing company will build 400 bed Covid Hospital in Gorakhpur
बोइंग कंपनी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विमान बनाने वाली मल्टीनेशनल कंपनी बोइंग अब गोरखपुर में 400 बेड का कोविड अस्पताल बनाएगी। हर बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था रहेगी। कंपनी से जुड़ी एजेंसी केयर इंडिया की टीम ने संभावित स्थानों का निरीक्षण भी किया है। अगले दस दिनों में कोविड अस्पताल शुरू हो सकता है। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। दोनों अस्पताल लेवल-2 (सांस फूलने की समस्या वाले मरीजों के लिए) के रहेंगे।

विज्ञापन


बोइंग कंपनी पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 200 बेड का अस्पताल बनाने की कवायद शुरू की  थी लेकिन अब दायरा बढ़ा दिया है। महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर स्थित आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में भी 200  बेड का कोविड अस्पताल बनाने का फैसला हुआ है। इसके लिए कंपनी की टीम लगातार काम कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि एम्स में 10 दिन के भीतर कोविड अस्पताल का संचालन शुरू हो जाएगा। गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में पहले 10 बेड पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा, फिर 190 और बेड बढ़ाए जाएंगे। एम्स व आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के 400 बेडों पर  ऑक्सीजन की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन


ये सुविधाएं भी होंगी
कोविड अस्पताल में आइसोलेशन बेड, बाई पैप, एचएफएनसी (हाई फ्लो नेजल कैनुला) की भी सुविधा होगी। कुछ वेंटीलेटर बेड भी उपलब्ध होंगे। ऑक्सीजन की आपूर्ति फिलहाल सिलिंडर के माध्यम से ही होगी। अभी एक साथ चार से पांच सिलिंडर लगाने की व्यवस्था है। इसे न्यूनतम 10 या 20 सिलिंडर तक ले जाया जाएगा। एम्स में ऑक्सीजन सिलिंडर मंगाए भी गए हैं। माना जा रहा है कि एक मरीज पर 24 घंटे में कम से कम तीन ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

डॉक्टर व कर्मचारियों की भर्ती शुरू

कोविड अस्पताल के लिए एजेंसी केयर इंडिया की ओर से डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ के लिए भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बीते दिनों लखनऊ में 10 डॉक्टरों का चयन किया गया है जो गोरखपुर में अपनी सेवाएं देंगे। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन के सहयोग से कर्मचारियों की कमी पूरी करने की कोशिश की जा रही है। एम्स के डॉक्टर भी इस अस्पताल के संचालन में सहयोग करेंगे।

डीएम के. विजयेंद्र पाण्डियन ने कहा कि एम्स व महायोगी गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर में कोविड अस्पताल संचालित होना है। इस संबंध में बोइंग कंपनी से जुड़ी एजेंसी ने संभावित स्थानों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया है। ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था की जा रही है। डॉक्टर एवं कर्मचारी भी एजेंसी की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। कोविड अस्पताल सात से 10 दिन के भीतर शुरू करा दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed