{"_id":"631eb7e31c46e707ba3c5b71","slug":"now-bedroll-will-also-be-available-in-economy-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: अब इकोनॉमी कोच में भी मिलेगा बेडरोल, 20 सितंबर से यात्रियों को मिलने लगेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: अब इकोनॉमी कोच में भी मिलेगा बेडरोल, 20 सितंबर से यात्रियों को मिलने लगेगी सुविधा
Mon, 12 Sep 2022 10:09 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:09 AM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अग्रिम आरक्षण बुकिंग की अवधि समाप्त होने की तिथि से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच के बर्थ संख्या 81, 82 एवं 83 का आरक्षण नहीं किया जाएगा। इस व्यवस्था से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बेडरोल की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे बेडरोल किट
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के इकोनॉमी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बेडरोल (चादर, कंबल, तकिया) दिया जाएगा। यात्रियों को यह सुविधा 20 सितंबर से मिलने लगेगी।
इकोनॉमी कोच में स्थान की कमी होने के कारण पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बर्थ संख्या 81, 82 एवं 83 का उपयोग बेडरोल रखने के लिए किए जाने का निर्णय लिया है। ऐसे में 20 सितंबर एवं उसके बाद की तिथियों में जिन यात्रियों ने बर्थ संख्या 81, 82 एवं 83 आरक्षित करा लिया है, उन्हें इमरजेंसी कोटा के तहत उपलब्ध बर्थ आवंटित किया जाएगा। जिसकी सूचना संबंधित यात्रियों को एसएमएस अलर्ट के जरिये दी जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अग्रिम आरक्षण बुकिंग की अवधि समाप्त होने की तिथि से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच के बर्थ संख्या 81, 82 एवं 83 का आरक्षण नहीं किया जाएगा। इस व्यवस्था से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बेडरोल की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
249 यात्रियों को मिलेगी सुविधा
गोरखपुर से अभी तीन ट्रेनों में एक-एक इकोनॉमी कोच लगाए गए हैं। एक इकोनॉमी कोच में 83 सीटें होती हैं। इस हिसाब से 249 यात्रियों का सफर अब आसान हो जाएगा।
इन ट्रेनों में लगते हैं इकोनॉमी कोच
गोरखपुर-यशवंतपुर
गोरखपुर-एर्नाकुलम
गोरखपुर-सिकंदराबाद