फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now Antyodaya card holders will get free treatment up to five lakhs through Ayushman Golden Card

सुविधा: अब अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगा पांच लाख तक मुफ्त इलाज, जानिए कैसे

Wed, 13 Oct 2021 12:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Oct 2021 12:07 PM IST
सार

शासन ने अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है। जिले में वर्तमान में 13,294 अंत्योदय राशनकार्ड धारक हैं। इन राशन कार्डों में 51,974 यूनिट हैं।

विज्ञापन
Now Antyodaya card holders will get free treatment up to five lakhs through Ayushman Golden Card
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

अब अंत्योदय राशन कार्डधारक परिवारों को भी साल में पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड दिया जा रहा है। जिला पूर्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड जारी करने की कवायद में जुटे हैं।  
विज्ञापन


गोरखपुर के जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि शासन ने अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है। जिले में वर्तमान में 13,294 अंत्योदय राशनकार्ड धारक हैं। इन राशन कार्डों में 51,974 यूनिट हैं। यानी जिले में गोल्डन कार्ड के जरिए प्रति वर्ष 13294 परिवारों के 51974 सदस्य पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज का फायदा उठा सकेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 11 अक्तूबर को जिले में 20 स्थानों पर आयुष्मान-अंत्योदय के द्वारा अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


अभियान में 5459 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बांटे गए। अंत्योदय कार्डधारक को सिर्फ आधार कार्ड और राशन कार्ड के जरिए आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा मिल रही है। जिला पूर्ति विभाग के सहयोग से अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संचिता मल्ल, जिला शिकायत प्रबंधक विनय कुमार पांडेय और जिला सूचना तंत्र प्रबंधक शशांक शेखर लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत अंत्योदय कार्डधारकों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सरकारी, निजी अस्पताल में बनेंगे कार्ड  
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी किसी भी संबद्ध निजी अस्पताल, सरकारी अस्पताल, सहज जनसेवा केंद्र और कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। कार्डधारक किसी भी संबद्ध अस्पताल में भर्ती होने के बाद पांच लाख तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

 
जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को बांटे कार्ड
नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के प्रचार प्रसार के लिए 11 अक्तूबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल और महापौर सीताराम जायसवाल ने लाभार्थियों को कार्ड वितरित किया। इस कड़ी में बासूडीहा में बांसगांव सांसद कमलेश पासवान, कैंपियरगंज में विधायक फतेह बहादुर सिंह, सीएचसी जंगल कौड़िया पर विधायक फतेह बहादुर और ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, पाली में ब्लॉक प्रमुख शाही प्रताप सिंह, भटहट में ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, गगहा में जिला पंचायत सदस्य माया शंकर शुक्ला, पिपराईच में ब्लॉक प्रमुख जनार्दन जायसवाल, सहजनवां में ब्लॉक प्रमुख कवलदीप बेलदार, बांसगांव में नगर पंचायत अध्यक्ष वेद प्रकाश शाही, बड़हलगंज में राज बहादुर सिंह, पिपरौली में ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव, बेलघाट में ब्लॉक प्रमुख सूर्य प्रकाश कौशिक, अर्णव जगदीश स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लॉक प्रमुख गीता देवी, शिवपुर सीएचसी पर ब्लॉक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल, सीएचसी खुटहट पर ब्लॉक प्रमुख मुन्ना सिंह और सीएचसी ब्रह्मपुर पर ब्लॉक प्रमुख सुमन यादव ने लोगों को आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी देकर कार्ड वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed