{"_id":"6578068072b875c9db03d233","slug":"notice-to-student-demanding-compensation-on-student-death-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छात्रा की मौत पर मुआवजे की मांग करने वाले छात्र को नोटिस, निष्कासन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छात्रा की मौत पर मुआवजे की मांग करने वाले छात्र को नोटिस, निष्कासन की चेतावनी
Tue, 12 Dec 2023 12:36 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:36 PM IST
सार
डीएवी पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा गौरी मिश्रा एक दिसंबर को कॉलेज पहुंची थी। प्रायोगिक परीक्षा के बाद वह कैंपस में बैडमिंटन खेलने लगी। इस दौरान तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डीएवी की छात्रा गौरी मिश्र के मौत के बाद मर्चरी पर रोती मां। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
डीएवी पीजी कॉलेज में एक दिसंबर को बैडमिंटन खेलने के दौरान छात्रा की मौत के मामले में छात्रों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर चार दिसंबर को धरना-प्रदर्शन किया था। प्राचार्य ने धरना देने वाले छात्र को नोटिस देते हुए निष्कासन की चेतावनी दी है।
बता दें कि डीएवी पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा गौरी मिश्रा एक दिसंबर को कॉलेज पहुंची थी। प्रायोगिक परीक्षा के बाद वह कैंपस में बैडमिंटन खेलने लगी। इस दौरान तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान पीड़ित परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया था।
चार दिसंबर को छात्र नेता अंकित पांडेय के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज में धरना-प्रदर्शन कर पीड़ित परिजन को मुआवजा देने की मांग की थी। धरना देने पर कॉलेज की प्राचार्य प्रो. शैल पांडेय ने छात्र नेता को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
इसमें कहा है कि चार दिसंबर को धरना-प्रदर्शन कर कॉलेज का माहौल खराब किया गया। छात्र नेता द्वारा आगे किसी प्रकार की अनुशासनहीनता की गई तो उसे कॉलेज से निष्कासित किया जा सकता है।