गोरखपुर: हॉस्पिटल में भर्ती नहीं मिल रही या जांच की अधिक फीस मांग रहे, मिलाएं फोन
कोरोना मरीजों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने जारी किया फोन व व्हाट्सएप नंबर, हॉस्पिटल में इलाज नहीं मिल रहा या व्यवहार खराब हो तो भी कर सकते हैं शिकायत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोरोना मरीजों की सहायता के लिए जिला प्रशासन ने कोविड कंट्रोल रूम के दो फोन नंबर और दो व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। यदि किसी कोरोना पीड़ित मरीज को हॉस्पिटल में भर्ती मिलने या फिर कोविड हॉस्पिटल में असुविधा हो रही हो तो वह इसकी शिकायत संबंधित फोन नंबर पर कर सकते हैं। या फिर व्हाट्सएप नंबर के जरिए भी बता सकते हैं। तत्काल कार्रवाई की जाएगी। डीएम विजय किरन आनंद ने कंट्रोल रूम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी नंबरों से आने वाली सूचनाओं और उसपर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट नियमित तौर पर उन्हें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान प्राय: यह शिकायतें मिल रही थी कि कोरोना मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती नहीं मिल रही । बहुत से हॉस्पिटल के बारे में भी ये शिकायतें आ रहीं थी कि वहां कोरोना मरीजों की ठीक से देखरेख नहीं हो रही। मरीजों के साथ वहां के डॉक्टर और हॉस्पिटल के कर्मचारी अच्छे से व्यवहार नहीं करते हैं। वर्तमान में समय में भी कोरोना का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए डीएम ने मरीजों व उनके परिजनों की सहायता के लिए नंबर जारी कराए हैं।
उनका कहना है कि यदि किसी हॉस्पिटल में ठीक से इलाज नहीं मिल रहा या होम आइसोलेट मरीजों को दवा नहीं मिल रही तो वे इसकी शिकायत इन नंबरों पर कर सकते हैं। इसी तरह किसी निजी लैब द्वारा जांच के लिए निर्धारित दर से अधिक रुपये मांगे जाते हैं तो वे इसकी सूचना भी इन नंबरों पर दे सकते हैं। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी संक्रमितों के घर पर सैनिटाइजेशन नहीं कराया जाता है तो इसके बारे में भी सूचना दी जा सकती है। तत्काल सुनिश्चित कराया जाएगा कि वहां सैनिटाइजेशन हो।
- ये हैं व्हाट्सएप नंबर- 9532041882, 9532797104
- इन नंबरों पर कर सकते हैं फोन- 0551-2202205, 0551-2204196