फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Northeast Railway first Gatishakti cargo terminal ready in Nakaha

पूर्वोत्तर रेलवे: पहला गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल नकहा में तैयार, बढ़ेगी रेलवे की आय और रोजगार के अवसर

Fri, 01 Apr 2022 02:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Apr 2022 02:11 PM IST
सार

रोजाना दो रेक मालगाड़ी की एचयूआरएल ने की है डिमांड, जल्द ही यहां यूरिया की ढुलाई की संभावना, बढ़ेगी रेलवे की आय और रोजगार के अवसर।

विज्ञापन
Northeast Railway first Gatishakti cargo terminal ready in Nakaha
नकहा स्टेशन से खाद कारखाना तक बनी रेलवे लाइन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे का पहला और सबसे बड़ा गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल नकहा एचयूआरएल (हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड) परिसर में बनकर तैयार हो गया। इसे रेलवे ने अल्फा और न्यूमेरिकल कोड भी आवंटित कर दिया है। अब यहां से जरूरत के मुताबिक यूरिया की ढुलाई मालगाड़ियों से विभिन्न राज्यों में आसानी से हो सकेगी।

विज्ञापन


नकहा और कार्गो टर्मिनल की दूरी 1.493 किलोमीटर है। मालगाड़ी को इसे पार करने में महज सवा मिनट का समय लगेगा। स्टेशन और एचयूआरएल की कार्गो टर्मिनल साइडिंग को आपस में कनेक्ट भी कर दिया गया है। गोरखपुर खाद कारखाने से रोजाना एक मालगाड़ी यूरिया की आपूर्ति देश के विभिन्न हिस्सों में की जाएगी। इसके लिए हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड ने फिलहाल मालगाड़ी की दो रेक की मांग रेलवे से की है। इसे देखते हुए रेलवे ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यूरिया की रोजाना एक रेक लोडिंग और ढुलाई शुरू होने से जहां रेलवे की कमाई बढ़ेगी, वहीं दूसरी तरफ एनई रेलवे में गोरखपुर सर्वाधिक माल लोडिंग वाला स्टेशन बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अभी गोरखपुर से नहीं होती है माल की लोडिंग

गोरखपुर से माल लोडिंग नहीं होती है। यहां सिर्फ माल की अनलोडिंग की जाती है। यूरिया यहां से पहला ऐसा उत्पाद होगा, जो सीधे प्लांट से लोड होकर विभिन्न स्थानों के लिए जाएगा।

रोजाना लगभग एक करोड़ की होगी कमाई

मालगाड़ी से रोजाना यूरिया लोड कर बाहर भेजने से रेलवे रोजाना लगभग एक करोड़ की कमाई करेगा। आय बढ़ने से यहां सुविधाओं में बढ़ोतरी भी होगी।

48 कोच की एक रेक होगी बीसीएन

मालगाड़ी की एक रेक 48 कोच की होगी। एचयूआरएल से यूरिया लोड कर जो रेक रवाना होगी उसमें 48 वैगन यानी कोच होंगे। पूरी रेक बीसीएन श्रेणी यानी पूरी तरह से पैक होगी। इसमें यूरिया के लोड होने से बारिश, ठंड या गर्मी का कोई असर नहीं पड़ेगा। खास बात यह है कि इसका लॉकिंग सिस्टम भी काफी एडवांस बनाया गया है। इसमें से चोरी की भी आशंका न के बराबर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed