फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Non-clinical patients will be discharged after 10 days in gorakhpur

कोरोना के ये मरीज 10 दिन में ही हो जाएंगे डिस्चार्ज, दोबारा जांच कराने की जरूरत भी नहीं

Sun, 21 Jun 2020 05:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Jun 2020 05:43 PM IST
सार

  • अलाक्षिणक मरीज 10 दिन में ही होंगे डिस्चार्ज
  • सात दिनों तक रहना होगा होम क्वारंटीन

विज्ञापन
Non-clinical patients will be discharged after 10 days in gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिना लक्षण वाले (अलक्षणिक मरीज) अब 10 दिनों में ही कोविड-19 लेवल-वन अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे। इन 10 दिनों में अगर कोई लक्षण दिखाई नहीं देता है, तो ऐसे मरीजों को जांच करने की भी जरूरत नहीं होगी। हालांकि डिस्चार्ज होने के बाद सात दिनों के लिए होम क्वारंटीन होना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर नई गाइडलाइंस जारी की है।

विज्ञापन

 
कोरोना महामारी के बीच अब तक पूर्वांचल में 90 प्रतिशत मरीज अलक्षणिक मिले हैं। ऐसे मरीजों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। लेकिन इनकी जांच ट्रैवेल हिस्ट्री और कोरोना मरीजों क संपर्क में आने के कारण कराई गई है। ऐसे मरीजों के ठीक होने की स्थिति भी बहुत अच्छी है।
विज्ञापन


10 दिनों के अंदर ऐसे मरीज ठीक हो जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी इन्हें 14 दिनों के लिए लेवल वन अस्पताल में रहना पड़ा रहा है। इसकी वजह से वार्ड में मरीजों की भीड़ भी बढ़ रही है और बेड भी नहीं खाली हो रहे हैं। इसे लेकर अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कोरोना मरीजों के डिस्चार्ज होने को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई गाइडलाइंस के तहत अब बिना लक्षण वाले मरीज 10 दिनों में ही डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे। बीआरडी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि अलक्षणिक मरीजों की ठीक होने की दर बहुत अच्छी है। अब उन्हें 10 दिनों में ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed