फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nodal deployed to monitor key places including control room airport

कोरोना: कंट्रोल रुम, एयरपोर्ट समेत प्रमुख स्थानों की निगरानी के लिए नोडल तैनात, निगरानी की सौंपी गई कमान

Wed, 12 Jan 2022 07:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 12 Jan 2022 07:39 PM IST
सार

एडीएम प्रशासन को इंटीग्रेटेड कंट्रोलरूम तो सुनीता पटेल को स्वास्थ्य विभाग का नोडल बनाया गया। एडीएम सिटी को रेलवे स्टेशन और सिटी मजिस्ट्रेट को एयरपोर्ट के निगरानी की सौंपी गई कमान।

विज्ञापन
Nodal deployed to monitor key places including control room airport
डीएम विजय किरन आनंद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में भी कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए डीएम विजय किरन आनंद ने कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम (ईसीसी), एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन समेत सभी प्रमुख स्थानों की निगरानी के लिए अलग-अलग नोडल अफसर तैनात किए हैं।

विज्ञापन


सभी को सूचनाओं के प्रसार के साथ ही इन स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों की एंटीजन के साथ ही आरटीपीसीआर जांच सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लोग मॉस्क का इस्तेमाल करें और दो गज की दूरी का मंत्र अपनाएं।
विज्ञापन

 
डीएम ने कोरोना की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए पूर्व की ही तरह फिर से कलेक्ट्रेट स्थित ई- डिस्ट्रिक्ट में स्थापित इंट्रीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम को संचालित करने के लिए एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तमदास गुप्ता को प्रभारी अधिकारी नामित किया है। इसी तरह सुनीता पटेल, उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, को नोडल अधिकारी स्वास्थ्य विभाग तथा ई- डिस्ट्रिक्ट के प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव को इंट्रीग्रेटेड कंट्रोलरूम का तकनीकी विशेषज्ञ नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसी तरह कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए एडीएम सिटी को रेलवे स्टेशन, नगर मजिस्ट्रेट को एयरपोर्ट, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम को रेलवे बस स्टैंणड, अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय को कचहरी बस स्टैंड तथा अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय को छावनी रेलवे स्टेशन के स्थलों का नोडल अधिकारी बनाया है।


उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी आवंटित स्थलों का स्वंय निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कराएं कि उक्त स्थलों पर सघन कोविड-19 जांच अभियान संचालित किया जाए तथा कार्यवाही की रिपोर्ट रोजाना  कोविड कमांड एंड कन्ट्रोल सेंटर को उपलब्ध कराया जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed