फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   No Vehicle Day in Gorakhpur University Campus from today

गोरखपुर विश्वविद्यालय : कैंपस में आज से नो व्हीकल-डे, इन खास वाहनों को मिलेगा प्रवेश

Tue, 31 Aug 2021 11:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 31 Aug 2021 11:16 AM IST
सार

आज से हर महीने के आखिरी कार्यदिवस को कैंपस में वाहन ले जाने पर पाबंदी होगी। इलेक्ट्रिक चालित वाहनों से ही कैंपस के अंदर जा सकेंगे। 

विज्ञापन
No Vehicle Day in Gorakhpur University Campus from today
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यावरण संरक्षण के लिए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय महीने के आखिरी कार्यदिवस 31 अगस्त से नो व्हीकल-डे मनाने की शुरुआत कर रहा है। आज से हर महीने के आखिरी कार्यदिवस को कैंपस में वाहन ले जाने पर पाबंदी होगी। इलेक्ट्रिक चालित वाहनों से ही कैंपस के अंदर जा सकेंगे। विवि से जुड़े शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी सभी पर यह पाबंदी लागू होगी। यह जानकारी विवि के मुख्य नियंता प्रो. एससी पांडेय ने दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परिसर में दाखिल होने के लिए पैदल, साइकिल, ई-बाइक या ई-रिक्शा का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। परिसर में पर्यावरण संरक्षण को और बेहतर बनाने के लिहाज से कुलपति प्रो राजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों और अधिकारियों की नैक मूल्यांकन से संबंधित बैठक में हर महीने के आखिरी कार्यदिवस को नो व्हीकल-डे के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन


नो व्हीकल डे विवि की ग्रीन कैंपस-क्लीन कैंपस के दिशा में पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाया गया अहम कदम है। सौर ऊर्जा के इस्तेमाल सहित विवि ने जीरो वेस्ट कैंपस की दिशा में कई कदम उठाए हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विवि की पहली नॉन-प्रॉफिट कंपनी जीरो वेस्ट कैंपस की शुरुआत की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कंपनी बॉयोडिग्रेडेबल वेस्ट से जैविक खाद बनाने एवं उसकी मार्केटिंग तथा अन्य कार्यों का प्रबंधन कर रही है। इस कंपनी के लिए नए भवन का उद्घाटन किया गया है तथा बॉयोडिग्रेडेबल वेस्ट से जैविक खाद बनाने वाली विवि में दो मशीनें स्थापित की गई हैं।


ग्रीन कैंपस इनीशिएटिव के तहत सभी विभागों की रेटिंग की जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही विवि के अंदर नो स्मोकिंग, पान गुटखा को बैन किए जाने सरीखे बोर्ड लगाए जाएंगे और इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed