फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   no random Test of children up to 12 years in Gorakhpur

Gorakhpur News: 12 साल तक के बच्चों की नहीं होगी रैंडम जांच, बुखार, सर्दी, जुकाम होने पर होगी कोरोना जांच

Fri, 06 Jan 2023 01:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Jan 2023 01:26 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि 12 साल तक के बच्चों को कोराना जांच के लिए रैंडम सैंपलिंग न करने का फैसला लिया गया है। इन बच्चों की जांच तभी होगी, जब उनमें कोरोना के लक्षण जैसे सर्दी-जुकाम, बुखार, सांस फूलने जैसी दिक्कतें होंगी।

विज्ञापन
no random Test of children up to 12 years in Gorakhpur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

12 साल तक के बच्चों की कोरोना जांच के लिए रैंडम सैंपल नहीं लिए जाएंगे। शासन से मिले निर्देश के बाद यह फैसला सीएमओ ने लिया है। निर्देश दिया है कि बच्चों की तबीयत खराब होने और उनमें लक्षण मिलने पर ही कोरोना जांच के लिए नमूने लिए जाएं। जबकि, अब तक रैंडम जांच में बच्चों, बुजुर्गों समेत सभी आयु वर्ग के लोगों को शामिल किया गया था।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि 12 साल तक के बच्चों को कोराना जांच के लिए रैंडम सैंपलिंग न करने का फैसला लिया गया है। इन बच्चों की जांच तभी होगी, जब उनमें कोरोना के लक्षण जैसे सर्दी-जुकाम, बुखार, सांस फूलने जैसी दिक्कतें होंगी।
विज्ञापन


यदि परिवार में किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होती है तो उस परिवार के सभी सदस्यों की एहतियात के तौर पर जांच की जाएगी। यदि घर में बच्चे शामिल होंगे तो उनकी भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


617 लोगों की कोरोना जांच, रिपोर्ट निगेटिव
कोरोना संक्रमण जांच का दायरा विभाग अब बढ़ाने लगा है। बृहस्पतिवार को 617 लोगों की जांच की गई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर केवल एक रह गई है। एक मरीज बृहस्पतिवार को स्वस्थ हो गया है। सीएमओ ने बताया कि अगर एक से दो दिनों के अंदर केस नहीं मिलते हैं तो जिला फिर से कोरोना मुक्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed