{"_id":"603698888ebc3e76a43dda6a","slug":"no-open-pistol-during-mock-drill-in-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किसी से नहीं खुली पिस्टल तो कोई गोली भरने में रहा असफल, एसपी ने दारोगा को दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किसी से नहीं खुली पिस्टल तो कोई गोली भरने में रहा असफल, एसपी ने दारोगा को दी नसीहत
Wed, 24 Feb 2021 11:48 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
महाराजगंज पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की पुलिस लाइन में दंगे से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान कई दरोगा पिस्टल ही नहीं खोल पाए, वहीं जो खोल लिए वह पिस्टल में गोली नहीं भर पाए। पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में अपने आप को फेल होते देख इन पुलिसवालों की पसीने छूटने लगे।
वहीं कई बार सिख देने के बाद भी परीक्षा में असफल हुए दरोगा को पुलिस अधीक्षक ने दोबारा ट्रेनिंग लेने की नसीहत दी। जानकारी के मुताबिक, जिला इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे होने के चलते कई असफल पुलिसवालों की तैनाती सीमावर्ती थानों पर भी है।
मॉक ड्रिल में पुलिसवालों के आसपास खड़े पुलिस अधीक्षक ने कई जिम्मेदारों को सिख देने की कोशिश की। लेकिन वह काफी मशक्कत के बाद भी परीक्षा में फेल रहे। उसके बाद पुलिस अधीक्षक ने फरेंदा के थानेदार गिरिजेश उपाध्याय की परीक्षा ली। इस दौरान वह थोड़ी कोशिश करने के बाद सफल हो गए।
विज्ञापन
इसी दौरान सीमावर्ती क्षेत्र के एक थानेदार से पुलिस अधीक्षक ने 45 डिग्री पर टीयर गन चलाने को कहा। हुक्म पाते ही थानेदार टीयर गन लेकर तैयार तो हो गए। लेकिन वह 45 डिग्री व 90 डिग्री में कोई फर्क नहीं समझ पाए। काफी देर तक खड़े रहते देख पास में खड़े एक थानेदार ने उनकी मदद की तो वह टीयर गन चला पाए।

इतना ही नहीं एक थानेदार तो बुलेट का पैकेट फाड़ने में ही असफल रहे। परीक्षण के दौरान टीयर गैस गन, पम्प एक्शन गन, टीयर गैस सेल जैसे कई एंटी राइट एक्यूपमेंट के प्रयोग के लिए सभी थानेदारों एवं उपनिरीक्षकों को क्रमवार से मौका दिया गया।
पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करना है लक्ष्य
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को अपनी कर्तव्य के प्रति सचेत रहने का निर्देश दिया है। इन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से करना सभी की जिम्मेदारी है। पिछले चुनाव में जिन गांवों में विवाद की आशंका हुई थी। वहां पर पुलिस अफसर ग्रामीणों के बीच चौपाल लगा संभावित प्रत्याशियों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील करें। वही दंगाइयों की जानकारी जुटाकर उन्हें चिन्हित कर लें।
संवेदनशील मतदान केंद्रों को कर लें चिन्हित
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने जिम्मेदारों से कहा कि अपराधियों पर निगाहें रखते हुए मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर उनका रिपोर्ट तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का चिन्हित कर रूट चार्ट समेत सभी तैयारी पूर्ण कर लें।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को दंगा रोधी असलहों का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कुछ थानेदारों का अच्छा प्रदर्शन रहा। जिनकों समस्या आई उनको जानकारी दी गई।