फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   No clue of tent shopkeeper missing for five days in Gorakhpur

Gorakhpur News: पांच दिन से लापता टेंट दुकानदार का सुराग नहीं, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 03 Feb 2023 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Feb 2023 11:28 AM IST
सार

जय प्रकाश मद्धेशिया का आरोप है कि उनका पुत्र मनीष मद्धेशिया कुछ अज्ञात लोगों से उधार पैसा लिया था। उसी के कारण उनके पुत्र का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। उन्होंने आशंका व्यक्त किया है कि अपहरणकर्ता उनके पुत्र की हत्या कर सकते है, पूरा परिवार डरा हुआ है।

विज्ञापन
No clue of tent shopkeeper missing for five days in Gorakhpur
लापता टेंट दुकानदार मनीष मद्धेशिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में झंगहा इलाके के जंगल गौरी नंबर दो उर्फ अमहिया गांव निवासी लापता टेंट दुकानदार मनीष मद्धेशिया (40) का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका। वह 29 जनवरी से घर से लापता हैं और पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बृहस्पतिवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अमहिया गांव निवासी मनीष मद्धेशिया 29 जनवरी को दिन में एक बजे से गायब हैं। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। मनीष मद्धेशिया के पिता जय प्रकाश मद्धेशिया की सूचना पर झंगहा पुलिस ने 30 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज किया था, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर 31 जनवरी को अपहरण की धारा बढ़ा दी।
विज्ञापन


जय प्रकाश मद्धेशिया का आरोप है कि उनका पुत्र मनीष मद्धेशिया कुछ अज्ञात लोगों से उधार पैसा लिया था। उसी के कारण उनके पुत्र का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। उन्होंने आशंका व्यक्त किया है कि अपहरणकर्ता उनके पुत्र की हत्या कर सकते है, पूरा परिवार डरा हुआ है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही पीड़ित को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed