फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nishad party founder sanjay nishad said when bjp make an ordinary chaiwala on PM

भाजपा के सहयोगी संजय निषाद बोले: 'जब चायवाले को पीएम बना सकती है पार्टी तो निषाद के बेटे को कैबिनेट मंत्री क्यों नहीं'

Thu, 03 Mar 2022 02:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Mar 2022 02:41 PM IST
सार

कैबिनेट पद मिलने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर संजय निषाद ने कहा कि जब भाजपा एक साधारण चायवाले को पीएम बना सकती है, तो पार्टी निषाद के बेटे को कुछ भी बना सकती है।

विज्ञापन
nishad party founder sanjay nishad said when bjp make an ordinary chaiwala on PM
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण का आज मतदान हो रहा है। हर पार्टी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है। ऐसे में निषाद पार्टी भी भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव 2022 में उतरी है। यूपी चुनाव को लेकर उन्होंने गुरुवार को कहा कि इस बार भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी। यूपी में भाजपा के सत्ता में आने पर कैबिनेट पद मिलने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर संजय निषाद ने कहा कि जब भाजपा एक साधारण चायवाले को पीएम बना सकती है, तो पार्टी निषाद के बेटे को कुछ भी बना सकती है।

विज्ञापन


वहीं भाजपा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में गोरखपुर में मतदान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मैंने अपना वोट दिया है। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के लिए बहुत कुछ किया है। भाजपा 300 के पार जाकर अपनी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर जिले में लोकतंत्र के महापर्व में सूबे के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉक्टर सतीश चंद्र द्विवेदी जो कि इटवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हैं। उन्होंने पत्नी के साथ अपने गांव स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। बाहर निकलने के बाद खुशी व्यक्त की। मतदान के महापर्व में सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान अहम है, सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, जिससे लोकतंत्र मजबूत हो और एक अच्छी सरकार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन



 प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री व देवरिया जिले के पथरदेवा से भाजपा प्रत्याशी सूर्यप्रताप शाही ने पूरे परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।

सिद्धार्थनगर में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और बांसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जय प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर नरकटहा स्थित बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। वह अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे थे। मंत्री लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किए और परिवार के साथ वोट डाले। बाहर निकलने के बाद उन्होंने संयुक्त रूप से फोटो खिंचवाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबको है। यह अवसर पर मिलता है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को मजबूत बनाएं और एक अच्छी सरकार बनाने में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed