फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nishad party foundation day Deputy CM Keshav Prasad Maurya said PM Modi and Sanjay Nishad are friends like Lor

UP: निषाद पार्टी के स्थापना दिवस में बोले डिप्टी सीएम, कृष्ण-अर्जुन की तरह मित्र हैं पीएम मोदी और संजय निषाद

Wed, 16 Aug 2023 04:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 16 Aug 2023 04:44 PM IST
सार

निषाद पार्टी के आठवें स्थापना दिवस कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के गरीबों को आवास, रसोई गैस, शौचालय देने का काम डबल इंजन की सरकार ने किया है। 

विज्ञापन
Nishad party foundation day Deputy CM Keshav Prasad Maurya said PM Modi and Sanjay Nishad are friends like Lor
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर सपा-बसपा की पूर्ववर्ती सरकारों को जमकर घेरा। कहा कि डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को आवास, रसोई गैस, शौचालय देने का काम किया है। पहले गैस और बिजली कनेक्शन के लिए पैसे देने पड़ते थे। आज भ्रष्टाचार करने वालों के यहां छापे पड़ रहे हैं। छापे में मिले पैसों को गरीबों पर खर्च किया जा रहा है। अब इलाज के लिए गरीबों और किसानों को घर और खेत नहीं बेचना पड़ा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। भाजपा और पूर्ववर्ती सरकारों में यही फर्क है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री बुधवार को दिग्विजय नाथ पार्क में निषाद पार्टी के आठवें स्थापना दिवस पर आयोजित जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव आते-आते सभी विरोधी पार्टियां एकजुट हो जाएंगी, लेकिन उनके साथ वोटर नहीं होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने निषादराज धाम की मिट्टी को हाथों में लेकर समाज के लोगों को संकल्प दिलाया कि जैसे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कार सेवकों ने योगदान दिया, उसी तरह इस मिट्टी को हाथों में लेकर श्रृंगवेरपुर धाम के लिए कारसेवकों की तरह योगदान देंगे। कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को निषादराज के धाम का भी दर्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निषादराज के धाम पर अवैध कब्जा नहीं रहने दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह त्रेता युग में भगवान राम के मित्र निषादराज और सुग्रीवजी थे, द्वापर में श्रीकृष्ण के मित्र सुदामा और अर्जुन थे, उसी तरह कलियुग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मित्र निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद हैं। ये ऐसी मित्रता है, जो इस जीवनकाल में कोई नहीं तोड़ सकता।


सपा में गुंडा-माफिया का राज था : ब्रजेश पाठक
प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में गुंडे और माफिया का राज था। आज योगी सरकार में गुंडा व माफिया जेल में है। अब उनका भय नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हमेशा मछुआ समाज के हक की चिंता करती है। निषाद समाज को कई तरह की बुराइयों से बाहर निकालने का श्रेय संजय निषाद को जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed