फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nirhua reached Gorakhpur after Lok Sabha by-election victory in Azamgarh

UP News: गोरखपुर में बोले निरहुआ, अब समाजवाद नहीं, राष्ट्रवाद ही चलेगा

Thu, 30 Jun 2022 10:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Jun 2022 10:01 AM IST
सार

दिनेश लाल यादव निरहुआ पहली बार गोरखपुर पहुंचे हैं। यहां आते ही उन्होंने बाबा गोरखनाथ के मंदिर में माथा टेका है।

विज्ञापन
Nirhua reached Gorakhpur after Lok Sabha by-election victory in Azamgarh
चुनाव जीतने के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे निरहुआ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद पहली बार गोरखपुर आए फिल्म अभिनेता व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। निरहुआ ने कहा कि आजमगढ़ की जनता ने राष्ट्रवाद को चुना है। अब समाजवाद की जरूरत नहीं है। राष्ट्रवाद के साथ विकासवाद की राजनीति ही जनता पसंद कर रही है। जाति-धर्म की राजनीति अब नहीं चलेगी।

विज्ञापन


चुनाव में जीत के बाद गोरखपुर आए सांसद ने एडी मॉल परिसर में मीडिया कर्मियों से बात की है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से जनता खुश है। डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास कर रही है। इसे आजमगढ़ की जनता ने पसंद किया और बड़ा बदलाव किया। समाजवाद के नाम पर जनता से वोट लिया गया, लेकिन विकास कराने की पहल नहीं की गई। लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जनता की सेवा में जुटे रहने का निर्देश दिया और कहा कि आजमगढ़ के विकास की जिम्मेदारी सरकार की है। जनता की भलाई का हर काम होगा। सांसद ने राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े दर्जी की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि राष्ट्रवाद से विमुख होने वाले कुछ लोगों ने वीभत्स घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सांसद ने कहा कि जाति-धर्म के खांचे में बंटने की जरूरत नहीं है। अब एक होकर राष्ट्रवाद के पथ पर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि सेना की अग्निपथ योजना शानदार है। इसका लाभ युवाओं को उठाना चाहिए। विपक्ष की राजनीतिक साजिश से युवा दूर रहें। तीनों सेनाओं की तरफ से साफ कर दिया गया है कि योजना वापस नहीं ली जाएगी। जो युवा भर्ती का आवेदन फार्म भरेंगे, उन्हें बवाल में शामिल न होने का प्रमाण पत्र भी देना होगा। इसके लिए पुलिस से सत्यापन की व्यवस्था की गई है।

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, बृजेशमणि मिश्रा, डॉ बच्चा पांडेय नवीन, केएम मझवार, रणविजय शाही, अंकित मिश्र राष्ट्रवादी व वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ वाई सिंह मौजूद रहे। 

गोरखनाथ मंदिर जाकर किया दर्शन-पूजन

सांसद बनने के बाद गोरखपुर आए दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गोरखनाथ मंदिर जाकर गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। साथ ही ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल जाकर मत्था टेका। इससे पहले भाजपा नेताओं ने विजय चौक पर सांसद वे क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह का स्वागत किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, डॉ अजय मणि त्रिपाठी, महानगर महामंत्री इंद्रमणि उपाध्याय ,देवेश श्रीवास्तव ,अच्युतानंद शाही, शशिकांत सिंह, रमेश प्रताप गुप्ता, दयानंद शर्मा, वीरेंद्र नाथ पांडेय, ओम प्रकाश शर्मा, अनुराग मझवार, रणजीत राय बड़े व पवन यादव मौजूद रहे।  

भाजपाइयों ने देखी फिल्म सोल्जर

भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई ने बुधवार को एडी मॉल जाकर फिल्म सोल्जर देखी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह के साथ ही आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी फिल्म देखी और उसकी सराहना की। इस मौके पर रितेश सिंह बब्बू, पदमा गुप्ता, रंजुला रावत, ममता जायसवाल, अर्चना सिंह, रानी मिश्रा, प्रेम नाथ शुक्ला, अभिषेक निषाद, मोहन सिंह, राजेंद्र तिवारी, राजीव रंजन अग्रवाल, अनूप किशोर अग्रवाल, मीना श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश शर्मा, आनंद अग्रहरी, अष्टभुजा श्रीवास्तव, माया शंकर शुक्ला, रणविजय सिंह मुन्ना, निखिल मोटानी, नेहा , शकुंतला जायसवाल, छोटे लाल पासवान, चित्रा देवी, अशोक गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed