{"_id":"6aa31c7f1436c4a900080443","slug":"nine-cows-roaming-the-streets-were-rounded-up-a-fine-of-2000-was-imposed-on-one-of-them-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1446703-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़कों पर घूम रहीं नौ गायें पकड़ीं, एक पर दो हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़कों पर घूम रहीं नौ गायें पकड़ीं, एक पर दो हजार जुर्माना
Fri, 11 Sep 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को अमरूद मंडी से सूरजकुंड तक कैटल कैचिंग अभियान चलाकर नौ गायों को पकड़ा। अभियान के दौरान तकिया घाट, लालडिग्गी, बहरामपुर और सूरजकुंड क्षेत्र में सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहीं गायों को पकड़कर कान्हा उपवन भेजा गया। वहीं, एक पशुपालक पर दो हजार रुपये जुर्माना लगाकर अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर गाय को छोड़ दिया गया।
बुधवार को नगर निगम की बैठक में सपा पार्षद जिलाउल इस्लाम ने सड़कों पर निराश्रित गोवंश के घूमने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद नगर निगम की काऊ कैचिंग टीम ने अमरूद मंडी से अभियान की शुरुआत की। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर सड़क पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को पकड़ा। तकिया घाट के पास दो, लालडिग्गी में चार, बहरामपुर में दो और सूर्यकुंड में एक गाय पकड़ी गई।
पशु कल्याण अधिकारी डॉ. रोबिन चंद्रा ने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें। सड़कों पर पशुओं के घूमने से वाहन चालकों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है।