फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nikya election preparation are done

Gorakhpur News: प्रचार का शोर थमा, आज बूथों पर डेरा डाल देंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 02 May 2023 08:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 08:46 PM IST
विज्ञापन
nikya election preparation are done
देर रात तक प्रत्याशियों ने पैदल चलकर डोर टू डोर किया प्रचार
विज्ञापन

नगर निगम के लिए गोरखपुर यूनिवर्सिटी, नगर पंचायतों के लिए तहसीलों से रवाना होंंगी पोलिंग पार्टियां
नगर निगम व 11 नगर पंचायतों में 1189 बूथों पर चार मई को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान के मद्देनजर मंगलवार की शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम गया। जुलूस, सभा और रैली पर रोक लगा दी गई है। कुछ जगहों पर प्रत्याशी लाउडस्पीकर से प्रचार करते मिले, तो पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने प्रचार बंद कराया। कई प्रत्याशी देर रात तक डोर-टू-डोर पैदल चलकर जनसंपर्क करते दिखाई पड़े। उधर, बुधवार की शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी। इसके लिए सुबह से ही उन्हें रवाना करने का काम शुरु हो जाएगा। चार मई को नगर निगम एवं जिले की 11 नगर पंचायतों में 1189 बूथों पर मतदान होगा।
मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन की तरफ से मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। कौन सा कर्मचारी किस पोलिंग पार्टी में होगा, यह भी तय कर लिया गया है। नगर निगम के 192 मतदान केंद्रों के 827 बूथों पर पोलिंग पार्टियों को गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर से रवाना किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के संवाद भवन के पास वार्ड नंबर एक से 20 तक के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इसी तरह वाणिज्य संकाय के पास से वार्ड नंबर 21 से 60 और इंजीनियरिंग संकाय के पास से वार्ड नंबर 61 से 80 तक की पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विज्ञापन

वहीं नगर पंचायतों के लिए पोलिंग पार्टियां संबंधित तहसीलों से रवाना की जाएंगी। पिपराइच नगर पंचायत के लिए सदर तहसील से, गोला बाजार, बड़हलगंज एवं उरुवा बाजार नगर पंचायतों के लिए गोला तहसील से रवाना की जाएंगी। इसी तरह बांसगांव नगर पंचायत की पोलिंग पार्टियां बांसगांव तहसील से, कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल की पोलिंग पार्टियां खजनी तहसील से, सहजनवां एवं घघसरा नगर पंचायत की पोलिंग पार्टियां सहजनवां तहसील से, पीपीगंज एवं चौमुखा नगर पंचायत की पोलिंग पार्टियां कैंपियरगंज तहसील से, मुंडेरा बाजार नगर पंचायत की पोलिंग पार्टियां चौरी चौरा तहसील से रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर की तहसीलों में जाने वाले लोग यदि शहर में रहते हैं तो वे प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए वाहन से भी उन तहसीलों तक जा सकते हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट में वाहनों का इंतजाम किया गया है। अपनी निजी गाड़ी वहीं पर खड़ी कर संबंधित कर्मचारी, तीन मई की सुबह सात बजे से आठ बजे के बीच यहां से संबंधित तहसीलों में जा सकेंगे और वहां से अपनी पोलिंग पार्टी के साथ बूथ पर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed