{"_id":"662af4ae74d70148c2018c56","slug":"night-temperature-rises-above-normal-now-heat-wave-will-last-till-29-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1046-537946-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सामान्य से ऊपर चढ़ा रात का तापमान, अब 29 तक चलेगी हीट वेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सामान्य से ऊपर चढ़ा रात का तापमान, अब 29 तक चलेगी हीट वेव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को करीब डेढ़ डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया रात का तापमान- 40 डिग्री से ऊपर रहा अधिकतम तापमान, 5-8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रहीं पछुआ हवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर हीट वेव की जद में है। सुबह से चल रही गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। आने वाले दिनों में हीट वेव से छुटकारा मिल जाएगा, अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो आपकी यह सोच बिल्कुल गलत है। मौसम विभाग ने अब 29 अप्रैल तक के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी चिलचिलाती धूप परेशान करेगी और पारा भी बाहर निकलने वालों का इम्तेहान लेगा। इसलिए अगर आप भी बाहर निकलने की सोच रहे हैं तो पहनने-ओढ़ने में तो सावधानी रखें ही, वहीं जहां तक हो सके तरल पेय पदार्थों का सेवन करें, जिससे कि डिहाईड्रेशन न हो और हीट वेव से नुकसान न उठाना पड़े।
मौसम की सख्ती का असर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सुबह से ही चटख धूप खिली, जिसकी वजह से तेज गर्मी का अहसास होने लगा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप की तीव्रता बढ़ती गई और इससे तापमान में भी वृद्धि देखने को मिली। खासतौर पर न्यूनतम तापमान में बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को करीब डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। बुधवार को जहां न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, वहीं बृहस्पतिवार को ये 26.1 डिग्री सेल्यियस पहुंच गया। हालांकि, अधिकतम तापमान में कोई खास फर्क नहीं दिखा और बुधवार को 40.2 डिग्री के मुकाबले बृहस्पतिवार को 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक जय प्रकाश गुप्ता की मानें तो अब अधिकतम तापमान जहां सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान 25-27 के बीच रहने की आशंका है।