फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   night temperature reached 16 degrees Celsius in Gorakhpur

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में रात का पारा 16 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, ठंड का असर बढ़ा

Tue, 24 Oct 2023 11:53 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 24 Oct 2023 11:53 AM IST
विज्ञापन
night temperature reached 16 degrees Celsius in Gorakhpur
मौसम सुहाना होने के बाद रामगढ़ ताल के किनारे खेलते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदलने से अब हल्की ठंड की आहट महसूस की जा रही है। दिन में भले धूप निकल रही है, लेकिन सुबह-शाम और रात में ठंड बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी दिन में मौसम साफ रहा। इस बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला भी जारी रहा।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 कम 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस इस सीजन में सबसे कम रहा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया गुरु गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन, विजयादशमी की दीं शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम ज्यादा 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही हवा की रफ्तार कम रहेगी और नमी का स्तर भी सामान्य रहेगा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 26 अक्टूबर तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा और सर्दी में बढ़ोतरी होगी। इस बीच न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed