{"_id":"635f84cb617fd0545e648635","slug":"new-schedule-of-flights-implemented-kolkata-airbus-service-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: उड़ानों का नया शेड्यूल लागू, कोलकाता की एयरबस सेवा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: उड़ानों का नया शेड्यूल लागू, कोलकाता की एयरबस सेवा जल्द
Mon, 31 Oct 2022 01:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:48 PM IST
सार
नई समय सारिणी में गोरखपुर से कोलकाता के लिए इंडिगो की एयरबस सेवा समय तय था। मगर कुछ तकनीकी वजहों से यह विमान सेवा शुरू नहीं हो सकी। जल्द ही इसके शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल, गोरखपुर से कोलकाता के लिए 72 सीटों वाली इंडिगो की विमान सेवा पहले की तरह जारी है।
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विमानों की उड़ान का विंटर शेड्यूल रविवार से लागू हो गया है। पहले दिन सभी उड़ानें नई समय सारिणी के अनुसार हुईं। हालांकि, गोरखपुर से कोलकाता के लिए इंडिगो की एयरबस सेवा नहीं शुरू हो सकी।
विज्ञापन
नई समय सारिणी में गोरखपुर से कोलकाता के लिए इंडिगो की एयरबस सेवा समय तय था। मगर कुछ तकनीकी वजहों से यह विमान सेवा शुरू नहीं हो सकी। जल्द ही इसके शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल, गोरखपुर से कोलकाता के लिए 72 सीटों वाली इंडिगो की विमान सेवा पहले की तरह जारी है।
विज्ञापन
नए शेड्यूल के हिसाब से दिल्ली के लिए चार, मुंबई के लिए दो, कोलकाता के लिए एक विमान सेवा है। इसी तरह हैदराबाद, लखनऊ, प्रयागराज के लिए एक-एक उड़ान हैं। इस तरह गोरखपुर से कुल 10 उड़ानें हो रही हैं।
विज्ञापन
दिसंबर में पूरा हो जाएगा दूसरे टर्मिनल भवन का काम
एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन दूसरे टर्मिनल भवन का काम दिसंबर में पूरा हो जाएगा। दूसरे टर्मिनल के बन जाने से एयरपोर्ट, 500 यात्रियों की क्षमता वाला टर्मिनल बन जाएगा। वर्तमान में एक बार में 200 यात्री ही चेक इन कर सकते हैं। बढ़ रही यात्रियों और फ्लाइटों की संख्या का लोड पुराना एयरपोर्ट और उसकी टर्मिनल बिल्डिंग नहीं उठा पा रही है।
इसके देखते हुए एयरपोर्ट पर यात्री टर्मिनल बिल्डिंग का विस्तार 11 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इस टर्मिनल में स्वचालित सीढ़ियां, टिकट काउंटर, चेकइन काउंटर के साथ ही कैफेट एरिया, कॉफी शॉप, छोटे-छोटे अन्य शॉप के साथ ही एटीएम भी लगाए जाएंगे।