फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New rates will be charged at toll plazas from late Thursday night

गोरखपुर: टोल प्लाजा से होकर गुजरना महंगा, नई दरें लागू

Fri, 01 Apr 2022 07:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Apr 2022 07:25 AM IST
सार

तेनुआ टोल प्लाजा गोरखपुर से होकर गुजरने वाले कार, जीप और वैन मालिकों को एक तरफ का 90 रुपये टैक्स देना होगा। 2021-22 में 85 रुपये देने पड़ते थे। इसका मतलब है कि एक तरफ की यात्रा के लिए पांच रुपये अतिरिक्त टैक्स देने पड़ेंगे।

विज्ञापन
New rates will be charged at toll plazas from late Thursday night
टोल प्लाजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार, जीप और वैन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलना एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल टैक्स की दरें बढ़ा दी हैं। बढ़ी दरें बृहस्पतिवार की रात 12 बजे के बाद से वसूली जाएंगी। गोरखपुर-बस्ती मंडल में सात टोल प्लाजा हैं।
विज्ञापन


डीजल-पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के बाद टोल प्लाजा से होकर गुजरना भी महंगा हो जाएगा। एनएचएआई गोरखपुर परिक्षेत्र के परियोजना प्रबंधक सीएम द्विवेदी के मुताबिक, हर टोल प्लाजा पर टैक्स की अलग-अलग दरें हैं। कार, जीप और वैन के टोल टैक्स की दरें समान रहती हैं। मिनी बस, लाइट कामर्शियल व लाइट गुड्स व्हीकल की दर भी एक जैसी होती है। बस, ट्रक के साथ ही थ्री एक्सल कामर्शियल व्हीकल, हेवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी, अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट, मल्टी एक्सल व्हीकल और ओवरसीज व्हीकल की दरें तय की जा चुकी हैं। गोरखपुर में तीन, कुशीनगर व बस्ती में दो-दो टोल प्लाजा हैं।
विज्ञापन

तेनुआ टोल प्लाजा से आने-जाने के लिए अलग-अलग दरें

तेनुआ टोल प्लाजा गोरखपुर से होकर गुजरने वाले कार, जीप और वैन मालिकों को एक तरफ का 90 रुपये टैक्स देना होगा। 2021-22 में 85 रुपये देने पड़ते थे। इसका मतलब है कि एक तरफ की यात्रा के लिए पांच रुपये अतिरिक्त टैक्स देने पड़ेंगे। 24 घंटे के अंदर टोल प्लाजा से जाने और आने का टैक्स 140 रुपये हो गया है। इससे पहले 115 रुपये वसूले जाते थे। इस मद में 15 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। टोल प्लाजा से 50 बार जाने-आने के लिए मासिक पास बनवाना भी महंगा हुआ है। अब कार, जीप और वैन का मासिक पास बनवाने के लिए 3,080 रुपये देने होंगे। इससे पहले मासिक पास के लिए 2,795 रुपये खर्च करने पड़ते थे। इस मद में 285 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हैं टोल टैक्स
गोरखपुर के तेनुआ, कालेसर से जंगल कौड़िया फोरलेन, गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन जंगलकौड़िया के पास, बस्ती में दो टोल प्लाजा, कुशीनगर में दो टोल प्लाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed