फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   New method of cyber fraud, 1.5 lakh rupees withdrawn from account without OTP

Gorakhpur News: साइबर ठगी का नया तरीका, बिना ओटीपी खाते से उड़ाए डेढ़ लाख

Mon, 25 May 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
New method of cyber fraud, 1.5 lakh rupees withdrawn from account without OTP
- एसएसपी से गुहार लगाने के बाद रामगढ़ताल थाने में दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन


गोरखपुर। तारामंडल क्षेत्र में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आजादनगर निवासी विनीत दूबे के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी या अलर्ट मैसेज के डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए। यह रकम उन्होंने अपने इलाज और मां की दवा के लिए बचाकर रखी थी।
घटना के बाद पीड़ित ने बैंक और हेल्पलाइन पर शिकायत की लेकिन लंबे समय तक कोई समाधान नहीं मिला। आखिरकार उन्होंने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद रामगढ़ताल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विनीत दूबे के अनुसार, उनका यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मुंबई स्थित गोरेगांव शाखा में खाता है। 29 और 30 जनवरी को फोन-पे के माध्यम से तीन बार में कुल 1.50 लाख रुपये खाते से निकाल लिए गए। हैरानी की बात यह रही कि ट्रांजेक्शन के दौरान उनके मोबाइल पर न कोई ओटीपी आया और न ही बैंक का मैसेज। शिकायत के बाद बैंक ने रकम क्रेडिट होने का संदेश तो दिखाया लेकिन खाते से निकासी रोक दी गई। बैंक अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश के बिना रकम जारी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed