फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University will make people aware about voting

Gorakhpur News: देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर में मतदाताओं को जागरूक करेगा डीडीयू ; कुलपति ने की ये अपील

Thu, 16 May 2024 12:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 16 May 2024 12:38 PM IST
सार

एक जून को मतदान के मद्देनजर विश्वविद्यालय एक पोर्टल भी लॉन्च करने जा रहा है। इस पर विद्यार्थी, शिक्षक व कर्मचारी अपना और संस्थान का नाम भरकर मतदान के बाद अपनी सेल्फी अपलोड करेंगे। अभियान के दौरान कैंपस व कॉलेजों के छात्र-शिक्षक व कर्मचारी अपने-अपने कैंपस में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन
Gorakhpur University will make people aware about voting
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक) - फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज

विस्तार

गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के कुल पांच लोकसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, अपने कैंपस और कॉलेजों में अभियान चलाएगा। यह अभियान शहर से लेकर गांवों तक चलाया जाएगा। कुलपति प्रो. पूनम टंडन खुद भी इस अभियान का हिस्सा बनेंगी।

विज्ञापन


एक जून को मतदान के मद्देनजर विश्वविद्यालय एक पोर्टल भी लॉन्च करने जा रहा है। इस पर विद्यार्थी, शिक्षक व कर्मचारी अपना और संस्थान का नाम भरकर मतदान के बाद अपनी सेल्फी अपलोड करेंगे। अभियान के दौरान कैंपस व कॉलेजों के छात्र-शिक्षक व कर्मचारी अपने-अपने कैंपस में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन


कॉलेजों के आस-पास के गांव, मोहल्लों व चौराहों पर भी जाकर मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। विश्वविद्यालय से तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राएं जुड़े हैं। हजारों की संख्या में शिक्षक और कर्मचारी भी हैं। कुलपति भी गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के कॉलेजों में जाकर वहां के छात्रों संग जागरूकता अभियान में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि जब सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज मिलकर लगातार अभियान चलाएंगे तो इसका असर मतदान प्रतिशत में दिखेगा। चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। इसमें सभी को मतदान करना चाहिए।


विश्वविद्यालय भी अपने सामाजिक दायित्व को निर्वहन करते हुए सभी कॉलेजों के साथ मिलकर अभियान चलाएगा ताकि मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। इस अभियान में मैं खुद भी जाकर मतदान के प्रति जागरूक करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed