{"_id":"63410c491de03c3f8f749f6f","slug":"new-delhi-darbhanga-and-anand-vihar-muzaffarpur-puja-special-will-be-operated","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: त्योहार में स्पेशल ट्रेनें करेगी सफर आसान, पूजा स्पेशल का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: त्योहार में स्पेशल ट्रेनें करेगी सफर आसान, पूजा स्पेशल का होगा संचालन
Sat, 08 Oct 2022 11:06 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:06 AM IST
सार
आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल 20 अक्तूबर को आनंद विहार से दोपहर 12.00 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 4.45 बजे छूटेगी और मुजफ्फरपुर सुबह 10.25 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 21 अक्तूबर को मुजफ्फरपुर से दोपहर एक बजे चलकर गोरखपुर से शाम 6.45 बजे छूटकर दूसरे दिन सुबह 10.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : शटरस्टॉक्स
विस्तार
यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने 04012/04011 नई दिल्ली-दरभंगा एवं 04048/04047 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
नई दिल्ली-दरभंगा द्विसाप्ताहिक पूजा स्पेशल 17 अक्तूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से शाम 7.25 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 9.15 बजे छूटकर दरभंगा शाम 4.00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह ट्रेन 18 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दरभंगा से शाम 6.00 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से रात 1.45 बजे छूटकर नई दिल्ली शाम 4.40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल 20 अक्तूबर को आनंद विहार से दोपहर 12.00 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 4.45 बजे छूटेगी और मुजफ्फरपुर सुबह 10.25 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 21 अक्तूबर को मुजफ्फरपुर से दोपहर एक बजे चलकर गोरखपुर से शाम 6.45 बजे छूटकर दूसरे दिन सुबह 10.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पटरियों पर दौड़ेंगी ट्रेनें, ऊपर चलेगा फूड प्लाजा, एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा गोरखपुर जंक्शन