फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   new Coronavirus got in Kushinagar

कुशीनगर में मिले 10 कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 54

Sat, 06 Jun 2020 06:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Jun 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
new Coronavirus got in Kushinagar
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
कुशीनगर जिले में शुक्रवार देर रात आए 10 नए मामलों के जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। इनमें 45 एक्टिव केस हैं। नए मामलों में विशुनपुरा ब्लॉक के दांदोपुर व मठिया प्रसिद्ध तिवारी में एक-एक, फाजिलनगर के कुचिया मठिया में एक और पांच दुदही क्षेत्र के हैं। कप्तानगंज और कसया क्षेत्र में भी एक-एक केस मिले हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार, संक्रमित मरीजों में दुदही क्षेत्र के गौरी श्रीराम गांव के तीन व मठिया माफी और चाफ गांव से एक-एक, कप्तानगंज क्षेत्र के बरवा खास गांव का एक, विशुनपुरा क्षेत्र के मठिया प्रसिद्ध तिवारी व दांदोपुर से एक-एक, फाजिलनगर क्षेत्र के कुचिया मठिया से एक तथा पडरौना क्षेत्र के साखोपार से एक व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन


इन सभी को लक्ष्मीपुर स्थित एल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 54 हो गई है। इनमें से 45 एक्टिव केस हैं। सात मरीज ठीक हो चुके हैं। दो लोगों की मृत्यु बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed