{"_id":"65b6d1722e8619b87a0c700c","slug":"nephew-posing-as-son-sold-land-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-447984-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बेटा बनकर भतीजे ने बेच दी जमीन, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बेटा बनकर भतीजे ने बेच दी जमीन, गिरफ्तार
विज्ञापन
चौरीचौरा इलाके में हुई घटना, पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चौरीचौरा इलाके में बेटा बनकर भतीजे द्वारा फर्जी वरासत करके जमीन बेचने का मामला सामने आया है। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
आरोपी की पहचान देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के गौरी बुजुर्ग गांव निवासी रविंद्र कुमार यादव के रूप में हुई। गौरी बुजुर्ग गांव की रामसती देवी ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि एक मकान भोपा बाजार तहसील रोड चौरीचौरा में भी है। पति की मौत एक जनवरी 2018 को होने के बाद देवर का लड़का रविंद्र कुमार पुत्र सूर्यनाथ यादव, मेरा बेटा बनकर फर्जी अभिलेख तैयार कराया और मकान में बेटा के तौर पर वरासत करा लिया है। जबकि, हमारी कोई औलाद नहीं है। हमारी परवरिश हमारे भाई व भतीजा करते हैं जो मेरे साथ उसी मकान में रहते हैं।
महिला ने बताया कि जब उन्हें मालूम चला कि मेरे मकान व जमीन में भतीजा द्वारा फर्जी तरीके से नाम दर्ज करा लिया गया है तो मैं अभिलेख चेक करवाई जिससे फर्जीवाड़े का पता चला। आरोप है कि इसी बीच रविंद्र ने एक सितंबर 2023 को मकान को मेरे बिना जानकारी के कूटरचित दस्तावेज के आधार पर जमीन को मोहम्मद सलीम को बैनामा कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।