फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nephew opened game of illegal gold business in Gorakhpur city

Gold Smuggling: भांजे ने ही खोला था गोरखपुर शहर में अवैध सोने के धंधे का खेल, पकड़ा गया

Fri, 15 Dec 2023 11:41 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Dec 2023 11:41 AM IST
सार

हिंदी बाजार में बृहस्पतिवार को मामा-भांजे को लेकर चर्चा होती रही। सामान्य दुकानदार इन किरदारों से अछूते थे। ऐसे में उन्हें खबर से मामा-भांजे के किरदारों की जानकारी हुई। लोगों ने सराफा मंडल के पदाधिकारियों से भी मामा-भांजे की जोड़ी को लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन
Nephew opened game of illegal gold business in Gorakhpur city
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

विस्तार

लखनऊ में अवैध सोना और नकदी के साथ एजेंसियों के हत्थे चढ़े भांजे ने ही शहर में अवैध धंधे का कनेक्शन खोला था। सूत्रों ने बताया कि एजेंसियों से पूछताछ में शहर के कुछ व्यापारियों के नाम भी भांजे ने बताए हैं। बस्ती के परशुरामपुर का रहने वाले भांजे की गहरी पैठ शहर के अवैध धंधेबाजों में है। जांच एजेंसियां भांजे के नाम पर जल्द ही कार्रवाई कर सकती हैं।

विज्ञापन


दरअसल, बाजार में सोने के अवैध धंधे का खेल बहुत पुराना है। इसका नेटवर्क धीरे-धीरे बनता गया और नए चेहरे भी इस धंधे में जुड़ते चले गए। जांच एजेंसी ने अवैध सोने के खरीद-बिक्री में बाजार के व्यापारियों पर कार्रवाई भी की थी।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि जिन पर कार्रवाई की गई थी, उनके अलावा अन्य नए चेहरों ने भी इस धंधे में अपनी पकड़ बना ली है। पुराने धंधेबाजों ने अपनी रफ्तार सुस्त की तो नए लोगों ने तेज कर दी। इस कड़ी में मामा-भांजे जैसे अन्य किरदार भी जुड़ते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: इंतजार खत्म...आज से लीजिए रामगढ़ताल में क्रूज का मजा
 

बाजार के इन्हीं नए किरदारों के साथ कुछ पुराने चेहर भी मामा-भांजे के नेटवर्क में जुड़ गए। सूत्र बताते हैं कि भांजा ही बाजार के धंधेबाजों के साथ सामंजस्य बनाता था। सूत्रों ने दावा किया कि अगर मामा के बेटे की शादी के वीडियो की जांच कराई जाए तो कनेक्शन खुलकर सामने आ जाएगा।

हालांकि, सूत्रों ने बताया कि इस बार भांजे ने मुंबई वाले साथी और बाजार के साथियों का नाम जांच एजेंसियों को बता दिया है। एजेंसी के पास भी सूचना है कि पिछले रविवार को बाजार में किसके-किसके पास मामा और भांजे आए थे।

इसे भी पढ़ें: डॉक्टर भी चौंक जा रहे युवाओं का शुगर और ब्लड प्रेशर लेवल देखकर, तेजी से आ रहे चपेट में

अवैध धंधेबाजों ने कच्चे हिसाब को समेटा
सूत्रों ने बताया कि अवैध धंधेबाजों ने कच्चे हिसाब को समेट लिया है। इन मामा-भांजों से अवैध सोना खरीदवाने वाले सभी व्यापारियों ने अपने रिकॉर्ड से पिछली खरीद-बिक्री दुकान से हटा दी है। दुकान पर सिर्फ बैंक से खरीदे सोने का और जीएसटी फर्म वाले बिलों का रिकाॅर्ड ही रखा है।

इसे भी पढ़ें: बदला रेलवे के ठेके का खेल: तब गोलियां राज खोलती थीं...अब ठेकेदार उठा रहे पर्दा

मामा-भांजे की होती रही चर्चा
हिंदी बाजार में बृहस्पतिवार को मामा-भांजे को लेकर चर्चा होती रही। सामान्य दुकानदार इन किरदारों से अछूते थे। ऐसे में उन्हें खबर से मामा-भांजे के किरदारों की जानकारी हुई। लोगों ने सराफा मंडल के पदाधिकारियों से भी मामा-भांजे की जोड़ी को लेकर पूछताछ की। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि एजेंसी ने जिन्हें पकड़ा है, उनके कनेक्शन बाजार में किससे जुड़े हैं, ये बाजार के लोग जानते भी हैं और एक-दूसरे से चर्चा भी करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed