फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदल रहा है गोरखपुर: इंतजार खत्म...आज से लीजिए रामगढ़ताल में क्रूज का मजा

Fri, 15 Dec 2023 10:37 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Dec 2023 10:37 AM IST
विज्ञापन
enjoy cruise in Ramgarhtal from today in gorakhpur
रामगढ़ताल में क्रूज - फोटो : अमर उजाला।

रामगढ़ताल में क्रूज पर बैठकर सैर-सपाटा करने का इंतजार शुक्रवार से खत्म हो जाएगा। वहीं, शहर को एक और पांच सितारा होटल की सौगात मिल जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होटल व क्रूज का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद आम लोगों को यह सुविधा मिलने लगेगी। बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने रामगढ़ताल में क्रूज की सवारी कर सुरक्षा के मानकों को परखा और मातहतों को सुधार के लिए निर्देश दिए।



 

enjoy cruise in Ramgarhtal from today in gorakhpur
रामगढ़ताल में क्रूज - फोटो : अमर उजाला।

रामगढ़ताल में क्रूज पर बैठकर सैर का अपना अलग आनंद होगा। क्रूज की आंतरिक सजावट भी पांच सितारा होटल की तरह की गई है। मुख्यमंत्री की पहल पर रामगढ़ताल का कायाकल्प हुआ तो दशकों तक उपेक्षित रहा यह ताल पर्यटन और सेवा क्षेत्र में रोजगार का बड़ा माध्यम भी बनने लगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री क्रूज सेवा का शुभारंभ करने के बाद क्रूज से ताल का भ्रमण भी करेंगे।



 

enjoy cruise in Ramgarhtal from today in gorakhpur
रामगढ़ताल के किनारे बने होटल कोर्टयार्ड मैरियट का भी होगा उद्घाटन। - फोटो : अमर उजाला।

रामगढ़ताल में जिस क्रूज को उतारा गया है, उसे लेक क्वीन नाम दिया गया है। क्रूज का संचालन करने वाली फर्म का कहना है कि लेक क्वीन के निर्माण पर 12 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आया है। क्रूज संचालन से करीब सौ लोगों को रोजगार भी मिलने जा रहा है। लेक क्वीन पर शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजन मिलेंगे। मॉकटेल काउंटर और बार की भी सुविधा होगी, हालांकि बार को बाद में शुरू किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
enjoy cruise in Ramgarhtal from today in gorakhpur
रामगढ़ताल में क्रूज - फोटो : अमर उजाला।

2700 वर्गफीट के क्षेत्रफल वाले क्रूज पर तीन तल बनाए गए हैं। इसके अलावा एक वेटिंग प्लेटफार्म भी है। क्रूज पर 150 लोगों की क्षमता के तीन हाल और 15 लोगों की क्षमता का एक अति विशिष्ट कक्ष बनाया है। एक ट्रिप में दो घंटे तक क्रूज का आनंद उठाया जा सकेगा।

शुक्रवार को रामगढ़ताल में क्रूज सेवा का शुभारंभ करने के साथ ही सीएम योगी ताल के सामने बने अत्याधुनिक सुविधाओं वाले होटल कोर्टयार्ड मैरियट का भी उद्घाटन करेंगे। मैरियट होटल इंडस्ट्री का अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है।

 

विज्ञापन
enjoy cruise in Ramgarhtal from today in gorakhpur
रामगढ़ताल में क्रूज - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में रामगढ़ताल के सामने 7.5 एकड़ में विकसित इस ब्रांड के होटल में विश्वस्तरीय रूम और डाइनिंग सुविधा के साथ फिटनेस सेंटर, स्पा आदि की सेवा भी मिलेगी। निवेश के बेहतरीन गंतव्य के रूप में उभरे गोरखपुर आने वाले उद्यमियों को कारोबारी टूर पर ठहरने के लिए एक और शानदार विकल्प उपलब्ध होगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed