{"_id":"5ef5f9c9a72e007fd0276b40","slug":"nepal-population-crosses-3-crore-see-here-full-figure","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल की जनसंख्या पहुंची 3 करोड़ के पार, यहां देखें पूरा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल की जनसंख्या पहुंची 3 करोड़ के पार, यहां देखें पूरा आंकड़ा
Fri, 26 Jun 2020 07:06 PM IST
vivek shukla
अतुल मिश्र, काठमांडू।
अतुल मिश्र, काठमांडू।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Jun 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
nepal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल की जनसंख्या शुक्रवार को तीन करोड़ पार कर गई है। नेपाल के केंद्रीय सांख्यिकी विभाग की जनसंख्या घड़ी में देश की जनसंख्या 3,00,00,634 पहुंच गई है। साल 2011 में हुए राष्ट्रीय जनगणना के आधार पर नेपाल में जनसंख्या घड़ी को निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
विभाग के निदेशक ढुण्डिराज लामिछाने के अनुसार, प्रवास, जन्म और मृत्युदर की जनसंख्या को घड़ी निर्धारित करता है। जनसंख्या घड़ी के अनुसार शुक्रवार से नेपाल की जनसंख्या तीन करोड़ पार कर गई है।
विज्ञापन
घड़ी द्वारा निर्धारित जनसंख्या सूत्र के अनुसार दैनिक औसत रूप से एक हजार से ग्यारह सौ की दर से नेपाल की जनसंख्या बढ़ रही है। 2011 में नेपाल की कुल जनसंख्या 2,64,94,504 थी। जिसमें से 51.5 प्रतिशत महिला और 48.5 प्रतिशत पुरुष थे।
विज्ञापन
जनसंख्या वृद्धि दर 1.35 प्रतिशत था। बता दें कि नेपाल में 125 जात, जाति के साथ ही 123 भाषा बोली जाती है।